BRICS Summit 2026: ‘ब्रिक्स मतलब बैलेंस्ड ट्रेड’, बिजनेस फोरम की बैठक से दुनिया को संदेश

BRICS बिजनेस फोरम में PM-पुतिन समेत कई नेता

18th BRICS Summit 2026 Delhi: दिल्ली के भारत मंडपम में आज ऐतिहासिक तस्वीर नजर आई. पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गले मिले. इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन को संत तिरुवल्लुवर की तमिल किताब का रूसी अनुवाद भेंट किया. ये किताब करीब 2000 साल पहले लिखी गई थी. किताब देते हुए पीएम मोदी ने पुतिन से कहा कि ये जनता से जनता के जुड़ने की किताब है, जिसमें मानव जीवन के बारे में लिखा है, ये किताब हमारे संबंधों को और बढ़ाने के लिए है. उन्होंने पुतिन से कहा कि आपके लिए रूसी भाषा में इसका अनुवाद कराया है. पुतिन ने किताब पाकर पीएम मोदी को थैंक्यू कहा.

किताब गिफ्ट देने के बाद पीएम मोदी और पुतिन के बीच अहम बैठक हुई. करीब 45 मिनट दोनों नेताओं ने ट्रेड, न्यूक्लियर और रक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की. इसमें पीएम मोदी और पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा हुई. पीएम ने कहा कि हम युद्ध खत्म कराने की कोशिश करेंगे. भारत शांति के प्रयासों का समर्थक है. उन्होंने पुतिन से अपील की कि बातचीत, कूटनीति से समस्या का समाधान निकालें.

फिर मीटिंग खत्म करने के बाद दोनों नेता INNOPROM प्रदर्शनी में पहुंचे, जहां रूस की दिग्गज कंपनियों के भी स्टॉल लगे हुए हैं. यहां से अब पीएम मोदी और पुतिन बिजनेस फोरम की बैठक में पहुंचे हैं, जहां वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि BRICS का मतलब बैलेंस्ड ट्रेड है. उन्होंने कहा कि ये अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस फोरम है. ब्रिक्स देशों से बाकी देशों की तरफ कारोबार बढ़ा. ब्रिक्स देशों में हमारा निर्यात 24% हुआ.

पीयूष गोयल ने कहा, यह जबरदस्त बढ़ोतरी ब्रिक्स मार्केट के बड़े आकार और आने वाले सालों में व्यापार को और बढ़ाने की हमारी क्षमता को दिखाती है. अब हमारा काम इस तेजी को ब्रिक्स देशों के बीच मजबूत व्यापार, ज्यादा मजबूत सप्लाई चेन और हमारे व्यवसायों के लिए बेहतर मौकों में बदलना है.

Presented President Putin with a Russian translation of the Thirukkural, which carries the eternal wisdom of the great Thiruvalluvar across languages and borders. pic.twitter.com/rvk3rRDnvg

— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और द्विपक्षीय व्यापार, निवेश एवं ऊर्जा सहयोग बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने के लिए तीन दिवसीय भारत यात्रा पर बीती रात दिल्ली पहुंचे. पुतिन के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी दिल्ली आया है. फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार होगा जब पुतिन रूस के बाहर आयोजित किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में खुद भाग ले रहे हैं.

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा था कि दोनों पक्ष ब्रह्मोस मिसाइल को उन्नत करने की संभावनाओं पर भी विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि रूस भारत को शेष एस-400 सिस्टम देने के लिए प्रतिबद्ध है और सुखोई- 57 लड़ाकू विमानों की प्रस्तावित आपूर्ति को लेकर भी बातचीत जारी है.

SCO शिखर सम्मेलन के दौरान भी मिले थे मोदी-पुतिन

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने इससे पहले पिछले हफ्ते बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष तत्काल खत्म किए जाने का आह्वान किया था और पुतिन से अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ने का आग्रह किया था.

ईरानी राष्ट्रपति से भी मिलेंगे PM मोदी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अलावा ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर पीएम मोदी के साथ बातचीत के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे हैं. राष्ट्रपति बनने के बाद पेजेशकियन की यह पहली भारत यात्रा है. उनकी यात्रा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ नए आर्थिक दंड कदम उठाए जाने के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है.

ईरानी राष्ट्रपति पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. पेजेश्कियान ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा था कि ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों को अपनी आर्थिक मजबूती बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा था कि ब्रिक्स का नया बैंक डॉलर पर देशों की निर्भरता कम करने और अमेरिका के वर्चस्व कायम करने के प्रयासों का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था.

ये भी पढ़ें: भारत-चीन के रिश्तों में सावधानी भरी गर्माहट, जिनपिंग और मोदी की मुलाकात में क्या होगी कोई बड़ी डील?

मनीष झा

मनीष झा

Tv9 भारतवर्ष के साथ एग्‍जीक्‍यूटिव एडिटर के रूप में कार्यरत. सरकार की पॉलिसी, प्रोग्राम, राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की रिपोर्टिंग में स्पेशलाइजेशन. रूस-यूक्रेन युद्ध में 1 साल से ज्‍यादा समय तक लाइव रिपोर्टिंग करने वाले भारत के एकमात्र रिपोटर.

Read More

google button