BRICS Summit Day 2: दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन (BRICS Summit)  का आज दूसरा और बेहद अहम दिन है। भारत मंडपम में एक बार फिर BRICS (Brazil, Russia, India, China, and South Africa) के साझेदार और आमंत्रित देशों के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा होगा। दिन की शुरुआत नेताओं के आगमन से होगी, जिसके बाद फैमिली फोटो और समावेशी वैश्विक विकास पर केंद्रित ओपन सेशन (Open session focused on inclusive global growth) आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी दिनभर कूटनीतिक रूप से बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। उनके कजाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, बुरुंडी, नाइजीरिया और युगांडा के शीर्ष नेताओं के साथ कुल 7 द्विपक्षीय बैठकें प्रस्तावित हैं। इन मुलाकातों में व्यापार, रणनीतिक सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

BRICS Summit Day 2 का पूरा कार्यक्रम

सुबह 9:55 बजे: भारत मंडपम के लेवल-2 पर BRICS पार्टनर देशों और आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के राष्ट्राध्यक्षों, शासनाध्यक्षों और मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा।

सुबह 10:35 बजे: भारत मंडपम के लेवल-2 पर सभी प्रमुख नेताओं की फैमिली फोटो होगी।

सुबह 10:50 बजे: समिट हॉल, लेवल-2 में BRICS का ओपन सेशन आयोजित होगा। इसका विषय ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी: शेपिंग द फ्यूचर फॉर इंक्लूसिव ग्लोबल ग्रोथ’ है। इस सत्र में वैश्विक विकास को ज्यादा समावेशी, टिकाऊ और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।

  • BRICS के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी की कई अहम मुलाकातें भी तय हैं। उनका पूरा शेड्यूल इस तरह है:
  • दोपहर 2:30 बजे: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से मुलाकात
  • दोपहर 3:00 बजे: फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से बैठक
  • दोपहर 3:30 बजे: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात
  • शाम 4:10 बजे: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामाफोसा से बैठक
  • शाम 4:40 बजे: बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये से मुलाकात
  • शाम 5:10 बजे: नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सीनेटर काशिम शेट्टिमा से बैठक
  • शाम 5:40 बजे: युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो से मुलाकात

इन बैठकों के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार, निवेश, रणनीतिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

पहले दिन भी छाया रहा कूटनीति का रंग

BRICS सम्मेलन  (BRICS Summit)  का पहला दिन भी कई मायनों में खास रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (Prime Minister Narendra Modi)  ने कई बड़े नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातें कीं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग  (Chinese President Xi Jinping)  के साथ भारत-चीन संबंधों और सीमा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई, जबकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रणनीतिक साझेदारी और व्यापार समेत कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। सम्मेलन के दौरान आयोजित गाला डिनर में भारतीय संस्कृति और विरासत की झलक भी देखने को मिली। वहीं, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार का गीत गाकर माहौल को और खास बना दिया। पहले दिन की बड़ी उपलब्धियों में नई दिल्ली घोषणा-पत्र भी शामिल रहा। इसमें आतंकवाद, वैश्विक संघर्ष, व्यापार और बहुपक्षीय व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर BRICS देशों ने साझा रुख सामने रखा।

ये भी पढ़ें:UP Weather Today: यूपी में कई जगह बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के आसार, IMD ने जारी किया 18 सितंबर तक का अलर्ट

मेजबानी में दिखी भारतीय गर्मजोशी

BRICS सम्मेलन के दौरान भारत की मेजबानी का अंदाज भी चर्चा में रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम पहुंचने वाले विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कई नेताओं से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया और तस्वीरें भी खिंचवाईं। इसके बाद कई नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें हुईं। इन मुलाकातों में व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी, क्षेत्रीय शांति और वैश्विक चुनौतियों तक कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। कुल मिलाकर BRICS Summit का दूसरा दिन भी भारत की सक्रिय कूटनीति और वैश्विक मंच पर उसकी बढ़ती भूमिका के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है।

ये भी पढ़ें:Breaking News Live Update 13 September: नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, 50 लाख डॉलर से ज्यादा की सहायता मंजूर, FBI भी जुटी