Budaun Chit Fund Fraud: बदायूं में अमर ज्योति चिटफंड कंपनी पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी (Budaun Chit Fund Fraud) का आरोप है। इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी संचालक शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सगे भाइयों को STF नोएडा यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा।
50-50 हजार का था इनाम
दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिये ठगी
बरेली (Bareilly) के बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां के रहने वाले शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य और उनके भाई श्रीकांत मौर्य ने बदायूं में अमर ज्योति चिटफंड कंपनी शुरू की थी। कंपनी ने 200 से ज्यादा एजेंट नियुक्त किए थे। इन एजेंटों के जरिए जिले के हजारों लोगों और सैंकड़ों वकीलों से पैसे निवेश कराए गए।
200 करोड़ से ज्यादा की ठगी
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/08/budaun-chit-fund-fraud-200-crore-2026-09-08-19-48-11.jpg)
आरोप है कि कंपनी ने लोगों से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा कराए थे। जब पैसे लौटाने का समय आया तो कंपनी के संचालक कंपनी बंद करके फरार हो गए। इसके बाद निवेशकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में कोतवाली थाने में धोखाधड़ी, पैसे के गबन और फर्जी दस्तावेज बनाने सहित कई धाराओं में केस दर्ज (Budaun Chit Fund Fraud) किया गया।
अब तक 8 एजेंट अरेस्ट
अब तक इस मामले में 4 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस कंपनी से जुड़े आठ एजेंटों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, कंपनी चलाने वाले मुख्य आरोपी भाई काफी समय से फरार थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने कोर्ट का सहारा भी लिया था।
STF नोएडा और कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, कोतवाली में दर्ज मामलों में शशिकांत और सूर्यकांत की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी बरेली ने 1 जुलाई 2025 को दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार को एसटीएफ नोएडा यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, 8 सदस्य भी बनाए गए
जल्द कोर्ट में पेश होंगे आरोपी
SSP अंकिता शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। (UP News)
ये खबर भी पढ़ें: बिग बॉस 20 में माही विज की एंट्री पर एक्स हसबैंड जय भानुशाली का पोस्ट वायरल, लिखा- डॉन घर में आ चुका है