Budh Gochar September 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, व्यापार, नौकरी और आर्थिक मामलों का कारक माना जाता है। जब भी बुध राशि परिवर्तन करता है, उसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है।

Budh Gochar Rashifal September 2026: 7 सितंबर 2026 को बुध ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में बुध 26 सितंबर तक रहेंगे, यानी लगभग 19 दिन। ये 19 दिन 3 राशि वालों के लिए बहुत ही सावधानी रखने वाले होंगे। इन राशि वाले लोगों के खर्च, करियर, आर्थिक फैसलों और रिश्तों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां…

वृषभ वालों का बिगड़ेगा बजट

इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर खर्च बढ़ाने वाला हो सकता है, जिससे इनका बजट बिगड़ेगा। इस दौरान अचानक ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिनकी आपने पहले से योजना नहीं बनाई होगी। बिजनेस करने वालों को किसी भी नई डील पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा करने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को भी वर्क प्लेस पर छोटी-सी बात को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों पर भी बुध के गोचर का निगेटिव प्रभाव दिखाई देगा। इन्हें संभलकर हर काम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-
Budh Gochar 2026: बुध दिलाएगा सफलता, 4 राशियों को जॉब-बिजनेस में एक्सट्रा पैसा-इन्वेस्टमेंट से भी फायदा

सिंह वाले रहें सावधान

इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर परेशानी बढ़ाने वाला रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी रखनी होगी। टैक्स, बीमा, कर्ज या निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है। कोई बड़ा निवेश करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। परिवार में भी किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें। सोचे हुए काम अटकने से टेंशन बढ़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: शुक्र बढ़ाएगा 4 राशियों की मुश्किलें, बैंक बैलेंस में कमी-लव लाइफ में टेंशन के संकेत

मीन वालों को हो सकती है धन हानि

इस राशि के लोगों के जीवन में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इन्वेस्टमेंट भूलकर न करें नहीं तो बड़ी धन हानि संभव है। पति-पत्नी के बीच किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी विचारों का मतभेद होने की संभावना है। कोई भी फैसला भावनाओं में आकर लेने से बचें। नौकरी करने वाले लोगों को सहकर्मियों के साथ बातचीत में सावधानी रखनी होगी। पैसों के मामले में भी किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.