एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Aug 6, 2026, 06:34 PM IST
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में 10 और 11 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
![]()
Bulandshahr School Closed (Image - chatGPT)
Bulandshahr School Closed due to Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों में 10 और 11 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिले की सड़कों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। ऐसे में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में भी प्रशासन को मदद मिलेगी।
हालांकि, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों और कॉलेजों में पहले से परीक्षाएं निर्धारित हैं, वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। यानी छुट्टी का यह आदेश नियमित कक्षाओं पर लागू होगा, लेकिन पूर्व निर्धारित परीक्षाओं में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई स्कूल या कॉलेज इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके और आम लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।
छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे 10 और 11 अगस्त को अवकाश का ध्यान रखें। (School Closed) यदि किसी छात्र की इन दिनों परीक्षा निर्धारित है, तो वह अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क कर परीक्षा संबंधी जानकारी पहले ही प्राप्त कर ले। साथ ही, यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से मुख्य मार्गों पर जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
![]()
नीलाक्ष सिंहauthor
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article