Published: Saturday, October 3, 2026, 10:03 [IST]
Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार इन दिनों अपनी बहादुरी और सूझबूझ को लेकर चर्चा में हैं। गत 30 सितंबर 2026 को एक फ्लाइट में सामने आई बेहद मुश्किल स्थिति के दौरान उन्होंने जिस तरह धैर्य बनाए रखा और हालात को संभालने की कोशिश की, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। अब बॉलीवुड के कई स्टार्स भी कैप्टन स्मित मछार के साहस को सलाम कर रहे हैं।
कैप्टन स्मित मछार की हो रही तारीफ
रवीना टंडन, रवि किशन, कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ और सोनम कपूर के बाद अब सलमान खान ने भी कैप्टन स्मित मछार की हिम्मत की तारीफ की है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए पायलट को बधाई दी और उनके साहस को सलाम किया है। वहीं गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने भी कैप्टन के लिए देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों में से एक महावीर चक्र दिए जाने की मांग की है।
सलमान खान ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'वेल डन ब्रो'
-सलमान खान ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। देर रात किए गए इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा- कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सैल्यूट करते हैं। आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी। वेल डन ब्रो।
-सलमान खान के इस अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। पोस्ट सामने आने के बाद उनके फैंस भी कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की चर्चा कर रहे हैं। सलमान खान ने अपने मैसेज के जरिए उस मुश्किल परिस्थिति में कैप्टन स्मित के धैर्य और साहस की सराहना की।
जावेद अख्तर ने की महावीर चक्र देने की मांग
कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में भी हो रही है। दिग्गज लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की है। उन्होंने कैप्टन मछार के साहस को असाधारण बताते हुए उन्हें महावीर चक्र दिए जाने की मांग की। जावेद अख्तर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है- हैट्स ऑफ टू स्मित मछार!! इसमें कोई शक नहीं कि वो महावीर चक्र जैसे देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार के हकदार हैं।
30 सितंबर 2026 को क्या हुआ था फ्लाइट में?
-दरअसल 30 सितंबर 2026 को Flydubai की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट में 180 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान कॉकपिट में पायलटों के बीच कथित तौर पर विवाद हो गया और स्थिति अचानक गंभीर हो गई।
-बताया गया कि को-पायलट ने कैप्टन स्मित मछार पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद विमान की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई और फ्लाइट तेजी से नीचे जाने लगी। ऐसे मुश्किल वक्त में कैप्टन स्मित ने खुद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हालात को संभालने की कोशिश की।
तबुक में सुरक्षित उतारी गई फ्लाइट
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गंभीर चोट के बावजूद कैप्टन स्मित मछार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। इसके बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया। इस पूरे घटनाक्रम ने यात्रियों और एविएशन इंडस्ट्री के बीच भी काफी चर्चा पैदा कर दी है।
-घटना के बाद कैप्टन स्मित मछार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुश्किल परिस्थिति में उनकी भूमिका और सूझबूझ की वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। अब सलमान खान समेत कई फिल्मी स्टार्स की ओर से मिले समर्थन ने इस मामले को और सुर्खियों में ला दिया है।
-कठिन हालात में धैर्य और जिम्मेदारी निभाने के लिए कैप्टन स्मित मछार की तारीफ लगातार सामने आ रही है। हालांकि पूरी घटना से जुड़े तथ्य और जांच की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर स्पष्ट होगी।