![]()
CBSE 10th Result 2026 कब आएगा (Photo - AI)
CBSE 10th Second Result 2026: कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्र और उनके माता-पिता इस समय एक ही सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं—"सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कब आएगा?" परीक्षाओं को समाप्त हुए 50 दिन से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से अभी तक नतीजों की अंतिम तारीख को लेकर कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इस लंबे इंतजार के कारण छात्रों और अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि 10वीं के बाद 11वीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है।
रिजल्ट में देरी से क्यों बढ़ रही है छात्रों की टेंशन?
आमतौर पर सीबीएसई परीक्षा खत्म होने के कुछ सप्ताह के भीतर परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। लेकिन इस बार 50 दिन से ज्यादा का समय हो जाने के कारण छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। रिजल्ट न आने का सीधा असर उनकी आगे की पढ़ाई और करियर प्लानिंग पर पड़ रहा है। छात्र इस बात को लेकर परेशान हैं कि उन्हें अपनी पसंद की स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स) मिलेगी या नहीं। रिजल्ट कैसा आएगा, 11वीं में एडमिशन को लेकर क्या हो रहा है।
कब जारी हो सकते हैं सीबीएसई 10वीं के नतीजे?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड ने कॉपियों के इवैल्यूएशन और नंबर अपलोड करने का काम लगभग पूरा कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड किसी भी वक्त नतीजों की तारीख और समय का ऐलान कर सकता है। छात्र अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके अलावा डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी।
कब और कैसे शुरू होंगे कक्षा 11वीं में एडमिशन?
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने के तुरंत बाद ही सभी स्कूलों में कक्षा 11वीं के लिए एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से रफ्तार पकड़ लेगा।
उसी स्कूल में एडमिशन: जिन छात्रों को अपने मौजूदा स्कूल में ही 11वीं की पढ़ाई जारी रखनी है, उनके लिए स्कूल अक्सर प्रोविजनल एडमिशन या रिजल्ट आते ही सीधे परमानेंट शीट अलॉट कर देते हैं।
दूसरे स्कूल में दाखिला: जो छात्र किसी दूसरे स्कूल या बोर्ड में ट्रांसफर लेना चाहते हैं, उन्हें सीबीएसई द्वारा जारी इंटरनेट मार्कशीट की कॉपी और माइग्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर आवेदन करना होगा।
क्या बिना रिजल्ट के भी मिल सकता है 11वीं में प्रवेश?
लंबे होते इंतजार को देखते हुए देश के कई निजी स्कूलों ने अपने स्तर पर 11वीं की क्लासेस और प्रोविजनल एडमिशन शुरू कर दिए हैं। जी हां, निजी स्कूलों में प्रोविजनल एडमिशन छात्रों के 10वीं के प्री-बोर्ड (Pre-Board) परीक्षाओं के नंबरों के आधार पर दिए जा रहे हैं। हालांकि, छात्रों का अंतिम एडमिशन बोर्ड के मुख्य रिजल्ट पर ही निर्भर करेगा। यदि कोई छात्र बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता है, तो उसका प्रोविजनल दाखिला रद्द भी हो सकता है। इसलिए सभी को अब बोर्ड के फाइनल रिजल्ट का ही इंतजार है।
![]()
वर्षा कुशवाहा author
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें
- Hindi News
- Education
End of Article