केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल छात्रों के लिए अंकों की जांच और आंसर शीट्स से जुड़ी सुविधाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स को अपने नंबरों को लेकर किसी तरह का संदेह है वो तय समय के भीतर अपनी मूल्यांकित आंसर शीट्स की स्कैन कॉपी मंगा सकते हैं. इसके बाद अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा. बोर्ड ने हर सुविधा के लिए अलग तारीख और फीस तय की है. छात्रों को आवेदन से पहले सभी नियमों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.
31 अगस्त से स्कैन कॉपी के लिए आवेदन
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक अपनी मूल्यांकित स्टूडेंट्स की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके लिए 100 रुपये प्रति विषय फीस देना होगा.
बोर्ड के नियमों के अनुसार छात्रों को सबसे पहले स्टूडेंट्स की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन करना जरूरी है. इसके बाद ही वो अंकों के वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन का विकल्प चुन सकेंगे. स्कैन कॉपी मिलने के बाद स्टूडेंट्स आंसर शीट्स को ध्यान से देखकर किसी संभावित गलती या गड़बड़ी की जांच कर सकते हैं.
7 और 8 सितंबर को वेरिफिकेशन-रीइवैल्यूएशन
अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन 7 और 8 सितंबर 2026 को किया जा सकेगा. अंकों के वेरिफिकेशन के लिए 100 रुपये प्रति आंसर शीट्स फीस निर्धारित है, जबकि री-इवैल्यूएशन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न देने होंगे. छात्र उपलब्ध नियमों के अनुसार दोनों सुविधाओं के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.
री-इवैल्यूएशन केवल थ्योरी वाले हिस्से में होगा. पूरे प्रश्न का ही दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा, किसी प्रश्न के सिर्फ एक हिस्से का नहीं. आवेदन करने से पहले छात्रों को संबंधित विषय की मार्किंग स्कीम और प्रश्नपत्र देखने की सलाह दी गई है.
अंक घटे तो भी होंगे मान्य
CBSE ने स्पष्ट किया है कि वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के बाद अंक बढ़ने के साथ कम भी हो सकते हैं. अगर अंक कम होते हैं तो संशोधित अंक ही मान्य होंगे. यहां तक कि एक अंक की कमी भी लागू की जाएगी. सभी आवेदन और फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा. तय समय के बाद या ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More