सीबीएसई ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रेगुलर छात्र स्कूल से और प्राइवेट छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE 12th Supplementary Admit Card 2026

सीबीएसई 12वीं बोर्ड सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड जारी

  • Published: 22 Jul 2026, 10:45 AM IST
  • Last Updated: 22 Jul 2026, 10:45 AM IST

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूल लॉगिन पर उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे में छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, प्राइवेट उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी परीक्षा?
सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया जाएगा। सभी विषयों की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी।

रेगुलर छात्रों को कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड?
रेगुलर छात्रों के प्रवेश पत्र परीक्षा संगम (Pariksha Sangam) पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए हैं। स्कूल प्रधानाचार्य या अधिकृत अधिकारी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर स्कूल की मोहर लगाने के बाद छात्रों को वितरित करेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर संबंधित सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर, पिछला रोल नंबर या अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सिक्योरिटी कोड भरकर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

परीक्षा का समय
सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। हालांकि विषय के अनुसार परीक्षा अवधि अलग-अलग हो सकती है।

  1. कुछ विषयों के लिए परीक्षा अवधि: 3 घंटे
  2. कुछ विषयों के लिए परीक्षा अवधि: 2 घंटे

परीक्षा समय:
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कुछ विषयों के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक। बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर क्या रखें ध्यान?

  1. एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ रखें।
  2. समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  3. बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
  4. किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तु परीक्षा केंद्र में न ले जाएं।