CBSE Compartment Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 12वीं क्लास  की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने इस बारे में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी. जिसमें बताया गया कि जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना परीक्षा परिणाम डिजिटल लॉकर रिजल्ट पोर्टल results.digilocker.gov.in पर लॉगइन कर देख सकते हैं.

CBSE की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है रिजल्ट

इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर भी देख सकते हैं. छात्र अपना रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं और ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं.

2.90 लाख से ज्यादा छात्रों किया था कंपार्टमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन

CBSE द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 12वीं  की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए कुल 2,91,576 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,75,287 परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा में शामिल कुल उम्मीदवारों में से 1,64,231 कम्पार्टमेंट कैटेगरी से थे, जबकि 1,11,056 इम्प्रूवमेंट (सुधार) के लिए शामिल हुए थे. कम्पार्टमेंट कैटेगरी में शामिल उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 53.08 प्रतिशत रहा है. यह 2025 में दर्ज किए गए 38.36 प्रतिशत कम्पार्टमेंट पास प्रतिशत से अधिक है.

इन छात्रों ने दी थी सप्लीमेंट्री परीक्षा

बता दें कि 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो पांच अनिवार्य विषयों में से किसी एक में जरूरी क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाए थे. परीक्षा में वे उम्मीदवार भी शामिल थे जिनके पास छह विषय थे और जो अपने मुख्य विषय को किसी अतिरिक्त विषय से बदलना चाहते थे, साथ ही वे छात्र भी सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल थे जो पहले ही बोर्ड परीक्षा पास कर चुके थे लेकिन किसी विषय में अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहते थे.

कैसे चेक करें CBSE की 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट

सीबीएसई की 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम देखने के लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें. उसके बाद बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

स्टेप 1: CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: CBSE क्लास 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: लॉगिन पेज पर, अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर और स्कूल नंबर डालकर साइन इन करें.

स्टेप 4: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड या सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.

स्टेप 5: अपनी मार्कशीट देखने के लिए ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.

स्टेप 6: भविष्य की जरूरतों के लिए फाइल डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें: कौन हैं रांची की अवनी केजरीवाल? जिसने CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन में हासिल किए 100% अंक, बनीं स्टेट टॉपर

अगर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से ऑफिशियल वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए DigiLocker और UMANG मोबाइल ऐप जैसे दूसरे अधिकृत प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं. छात्रों को CBSE 12वीं कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 में दी गई सभी जानकारियों को वेरिफाई करना होगा. अगर कोई गलती मिलती है, तो उसे ठीक करवाने के लिए संबंधित अथॉरिटी से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें: CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, डिजिलॉकर से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड