• Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj District Advocate Association Election | Voting Security CCTV

प्रयागराज2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए वोटिंग शुक्रवार सुबह नौ बजे शुरू हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। पूरा मतदान परिसर छावनी में तब्दील किया गया है। शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी और मतगणना शनिवार को कराई जाएगी।

आला पुलिस अफसर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 500 पुलिसकर्मियों के साथ यहां दो कंपनी पीएसी भी तैनात की गई है। डीसीपी सिटी को सुरक्षा व्यवस्था का नोडल बनाया गया है। जबकि एक एडीसीपी और तीन एसीपी भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव अधिकारी गिरीश तिवारी के अनुसार, मतदान खत्म होने के बाद बैलेट बॉक्स कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में रखवाए जाएंगे। जहां 8 अगस्त की सुबह आठ बजे से वोटों की गणना होगी।

मतदानस्थल पर तैयारियां पूरीं।

मतदानस्थल पर तैयारियां पूरीं।

6953 मतदाता, 130 प्रत्याशी

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कुल 6953 मतदाता 130 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान स्थल हर वर्ष की तरह इस बार भी जिला जज कोर्ट के पुराने परिसर में बनाया गया है।

मतदाताओं का प्रवेश पुराने जिला जज कोर्ट के मुख्य द्वार से होगा, जबकि निकास नजारत की ओर से रखा गया है। मतदान के लिए कुल तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनमें से एक प्रवेश द्वार बुजुर्ग और महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित है।

18 बूथों पर होगी वोटिंग

  • मतदान के लिए कुल 18 बूथ बनाए गए हैं।
  • बूथ संख्या 1 से 4 तक आजीवन सदस्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
  • बूथ संख्या 5 से 18 तक सामान्य सदस्यों के लिए बनाए गए हैं।
  • इस बार चुनाव में कुल 6,953 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
  • इनमें 1,487 आजीवन सदस्य और 5,466 सामान्य सदस्य शामिल हैं।

बिना सीओपी कार्ड वोटिंग की अनुमति नहीं चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीओपी (Certificate of Practice) कार्ड या सीओपी प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। बिना सीओपी कार्ड अथवा प्रमाण-पत्र के किसी भी अधिवक्ता को मतदान की अनुमति नहीं दी जा रही।

मतदाता पर्ची के लिए 10 काउंटर बनाए गए

मतदान वाले दिन भी मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कंप्यूटरीकृत मतदाता पर्ची वितरण के 10 काउंटर बनाए गए हैं, जहां से अधिवक्ता अपनी पर्ची प्राप्त कर रहे हैं।

चुनाच अधिकारी गिरीश तिवारी बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पूरे मतदान स्थल को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित कराया गया है। मतदान केंद्र पर होने वाली प्रत्येक गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार के विवाद या शिकायत की स्थिति में रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    अतीक की कब्र के बगल में बेटा अबान दफन होगा: जेल में बंद दोनों भाइयों ने बाहर आने की अर्जी लगाई, फरार मां पर निगाहें टिकीं

    जेल में बंद दोनों भाइयों ने बाहर आने की अर्जी लगाई, फरार मां पर निगाहें टिकीं|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar1:16
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • केपी ग्राउंड में ही होगा राहुल गांधी का छात्र संवाद: प्रयागराज में ट्रस्ट ने दोबारा अनुमति दी, जेसीबी से निकाला जा रहा मैदान का पानी

    प्रयागराज में ट्रस्ट ने दोबारा अनुमति दी, जेसीबी से निकाला जा रहा मैदान का पानी|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar0:46
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अतीक अहमद के 21 साल के बेटे की मौत: कार डिवाइडर से टकराई, आखिरी शब्द- मुझे बचा लो; झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था

    कार डिवाइडर से टकराई, आखिरी शब्द- मुझे बचा लो; झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar1:13
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • राहुल बोले- मुझे प्रयागराज आने से नहीं रोक सकती सरकार: सवाल पूछने पर लाठी-पैलेट गन चलवाते हैं, देश के छात्रों से इन्हें डर लगता है

    1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर