डॉग लिफ्ट में ले जाने पर हंगामा, टीचर को पीटा: गाजियाबाद में महिला ने बाल नोचे, डंडे-थप्पड़ मारे; गार्ड ने बचाकर फ्लैट तक पहुंचाया - Ghaziabad News
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Ghaziabad
Ghaziabad Society Lift Dispute | Teacher Assaulted Over Dog | CCTV Footage
डॉग लिफ्ट में ले जाने पर हंगामा, टीचर को पीटा:गाजियाबाद में महिला ने बाल नोचे, डंडे-थप्पड़ मारे; गार्ड ने बचाकर फ्लैट तक पहुंचाया
प्रथम चौधरी | गाजियाबाद14 मिनट पहले
कॉपी लिंक
गाजियाबाद की विंडसर पैराडाइज सोसाइटी में डॉग को लिफ्ट में ले जाने को लेकर दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि डॉग के साथ मौजूद महिला ने स्कूल टीचर को लिफ्ट में आने से रोका। विरोध करने पर उसने टीचर के बाल खींचे, डंडे से पीटा और कई थप्पड़ मारे।
सोसाइटी के गार्ड ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद नहीं थमा। बाद में वह खुद टीचर को लिफ्ट से फ्लैट तक लेकर गया। घटना शनिवार की है, जिसका CCTV फुटेज रविवार को सामने आया। पीड़ित महिला टीचर ने नंदग्राम थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए…
सीन 1- ऑरेंज सूट में दिख रही महिला टीचर है। लिफ्ट में घुसते ही आरोपी महिला ने उन्हें छड़ी मारी।
सीन 2- आरोपी महिला ने स्कूल टीचर को बाल पकड़कर लिफ्ट से बाहर निकाला।
सीन 3- सोसाइटी के गार्ड ने बीच-बचाव कराया और टीचर को साथ लेकर लिफ्ट में दाखिल हुआ।
अब विस्तार से पढ़िए…
हिना बारी अपने परिवार के साथ विंडसर पैराडाइज-2 में रहती हैं। वह इंदिरापुरम के एक स्कूल में टीचर हैं। 12 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह स्कूल से लौटकर सोसाइटी पहुंचीं। हिना ने बताया कि लिफ्ट में श्वेता सूबे अपने पालतू डॉग के साथ पहले से मौजूद थीं।
वह मुझसे बोली कि दूसरी लिफ्ट से जाओ। मैंने कहा कि मैं साइड में खड़ी हो जाऊंगी। जब मैंने लिफ्ट में जाने की कोशिश की, तो उन्होंने मुझसे बहस करना शुरू कर दिया।
पहले छड़ी से पीटा, फिर थप्पड़ मारे
पीड़िता के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर श्वेता ने छड़ी से मुझे मारा। जब मैंने उनको रोकने की कोशिश की, तो वो मुझे थप्पड़ मारने लगी और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगी।
घटना के दौरान सोसाइटी का गार्ड बीच-बचाव करने आया। लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी रही। CCTV फुटेज में दोनों महिलाओं के बीच हुई धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना दिखाई दे रही है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
घटना के बाद हिना बारी ने नंदग्राम थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। NCR यानी गैर संज्ञेय मामले में केस दर्ज किया है। वहीं, घटना के बाद सोसाइटी में पालतू डॉग्स को लिफ्ट में ले जाने और इसको लेकर होने वाले विवाद का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है।
अब काम की बात जानिए…
अपार्टमेंट्स और हाउसिंग सोसाइटीज के भीतर पालतू कुत्तों को लेकर अक्सर टकराव देखने को मिलते हैं। लिफ्ट, पार्क या बच्चों के प्ले एरिया में कुत्तों के काटने या डराने जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।
कई बार इसी वजह से पालतू जानवर के मालिक और पड़ोसियों के बीच बहस या विवाद हो जाता है। गाजियाबाद की ये घटना इसका सटीक उदाहरण है। ऐसे में अगर आप अपार्टमेंट या सोसाइटी में पालतू जानवर रखते हैं तो आपके और आपके पालतू जानवर के अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है।
……………
ये खबर भी पढ़ें…
वाराणसी में 40 साल के MS डॉक्टर ने सुसाइड किया; हेरिटेज हॉस्पिटल की OT से इंजेक्शन लाए, हाथ में सुई लगाई; बेड पर लाश मिली
वाराणसी में 40 साल के डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। शनिवार रात कमरे में उन्होंने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन हाथ में लगाकर जान दी। बेड पर उनका शव बैठी हुई हालत में मिला।
डॉ. शुभंकर गौतम हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में 3 साल से यूरोलॉजिस्ट थे। यह वाराणसी का बड़ा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज है। शुभंकर ने एम्स से MS और फिर MCh की डिग्री हासिल की थी। पढ़िए पूरी खबर
.
खबरें और भी हैं...
ताजमहल को शिव मंदिर मानकर पर्यटकों ने हाथ जोड़े: चप्पल उतारकर एंट्री की, महिलाएं बोलीं- ये हमारा शिव मंदिर, नीचे भोले बाबा हैं
1:18
कॉपी लिंक
शेयर
क्रिकेटर मो. शमी के भाई पर रेप का आरोप: लखनऊ की महिला बोली- IPL में सेलेक्शन के बाद शादी का वादा किया था
1:03
कॉपी लिंक
शेयर
बाउंसर बोली- लॉरेंस बिश्नोई को गलत बोला तो मार डालूंगी: वह मेरा पति है; शामली के जाट नेता को धमकी दी थी, जयपुर से अरेस्ट किया
1:24
कॉपी लिंक
शेयर
मायावती ने बीमार होने की अफवाहों को खारिज किया: कहा- बिल्कुल ठीक हूं; आकाश अभी भी ससुर के दिमाग से चल रहे