कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के अब गिने-चुने दिन रह गए हैं. उन्होंने कहा कि कॉकरोच ही यह काम करके दिखाएंगे.

Written By : विक्रम कुमार |  Updated at : 23 Oct 2026 07:59 PM (IST)

Preferred Sources

CJP Saurav Das on cec Gyanesh Kumar resignation Cockroaches will do it CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'

सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर सौरव दास का बड़ा बयान

Source : IANS

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कहा कि ज्ञानेश कुमार के दिन अब गिने-चुने रहे गए हैं. सौरव दास और आशुतोष रांका शुक्रवार को मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की कोर्ट में पेश हुए. दोनों नेताओं के अलावा इनके जमानतियों द्वारा पेश किए गए दस्तावेज की जांच के लिए चारों को SEM की कोर्ट में बुलाया गया था.

सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'ज्ञानेश कुमार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं. सार्वजनिक पदों पर बैठे कुछ सम्माननीय लोग तो जानते हैं कि कब हटना है. दुर्भाग्य से, आज हमारे देश में सत्ता के पदों पर सबसे असम्माननीय लोग बैठे हैं, लेकिन उनका समय अब ​​पूरा हो चुका है. कॉकरोच ही यह काम करके दिखाएंगे. मेरी बात याद रखना.'

एसईएम कोर्ट में पेश होने के बाद सीजेपी के आशुतोष रांका और सौरव दास ने एसआईआर के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया. कोर्ट से बाहर निकलकर सौरव दास ने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा. आशुतोष रांका ने कहा, ‘हमने अपने बारे में और सरकार के काम करने के तरीके के बारे में बहुत कुछ सीखा है. हम आवश्यकतानुसार बदलाव करेंगे और खुद को विकसित करेंगे.' उन्होंने कहा कि अगले कदमों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इनकी घोषणा की जाएगी. रांका ने कहा कि वे अगली सुनवाई की तारीख के बारे में क्राइम ब्रांच से सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं.

सौरव दास ने कहा कि आंदोलन की आगे की रणनीति सामूहिक रूप से तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को सीजेपी के अलावा भी समर्थन हासिल है. उन्होंने कहा, ‘सब लोग मिलकर फैसला करेंगे. यह सामूहिक निर्णय है. सिर्फ सीजेपी ही नहीं, बल्कि बहुत से लोग इस आंदोलन के साथ हैं. ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा.’ 

विक्रम कुमार एबीपी न्यूज़ में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं और डिजिटल टीम का हिस्सा हैं. एबीपी लाइव के नेशनल डेस्क पर विक्रम देश और विदेश की राजनीति से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर इनका विशेष फोकस रहता है. देश-विदेश के बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर लिखते रहते हैं. यूएस-ईरान युद्ध के दौरान इन्होंने कई इन-डेप्थ खबरें की हैं जिन पर कई मिलियन व्यूज आए. साल 2023 में प्रतिष्ठित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया हिंदी में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद एबीपी लाइव के साथ करियर की शुरुआत की. Email: [email protected]

Read More

Published at : 23 Oct 2026 07:52 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola