CEC Gyanesh Kumar: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) का छत्तीसगढ़ दौरा अचानक स्थगित हो गया है। उनका 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर आने का कार्यक्रम (Raipur Visit)  था। उनके साथ भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) के कई वरिष्ठ अधिकारी भी आने वाले थे। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय ने दौरा टलने की जानकारी राज्य सरकार के शिष्टाचार विभाग को दी है। पत्र में कार्यक्रम स्थगित होने की वजह ‘अपरिहार्य कारण’ बताई गई है।

तैयारियां पूरी, दौरा स्थगित

जानकारी के मुताबिक ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के दौरे को लेकर राज्य में कई दिनों से तैयारी चल रही थी। उनके ठहरने, सुरक्षा और आने-जाने की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। राज्य सरकार ने ज्ञानेश कुमार को  State Guest का दर्जा भी दिया था। इसके लिए जरूरी प्रोटोकॉल जारी किए गए थे। मंगलवार को ही शिष्टाचार विभाग की ओर से तैयारियों से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन कुछ ही समय बाद दौरा स्थगित करने की सूचना आ गई।

CEC के विजिट की नई डेट का इंतजार

CEC Gyanesh Kumar का दौरा स्थगित होने के बाद  अभी नई तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली से नया कार्यक्रम मिलने के बाद ही छत्तीसगढ़ को इसकी जानकारी दी जाएगी। यानी फिलहाल राज्य में की गई दौरे की तैयारियां रोक दी गई हैं। CEC Gyanesh Kumar का अगला दौरा कब होगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

ये खबर भी पढ़ें: IAF New Chief: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायु सेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर से संभालेंगे कमान

मतदाता सूची को लेकर देश में चल रहा विवाद

ज्ञानेश कुमार ( CEC Gyanesh Kumar) का दौरा ऐसे समय टला है, जब मतदाता सूची में नाम हटाए जाने और SIR (Special Intensive Revision) को लेकर देश की राजनीति में विरोध और बहस चल रही है। विपक्षी दल इस मुद्दे पर चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार सवाल उठा रहे हैं। 6 अक्टूबर को दिल्ली में भी विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। हालांकि छत्तीसगढ़ का दौरा स्थगित करने के लिए निर्वाचन कार्यालय की ओर से केवल ‘अपरिहार्य कारणों’ का ही हवाला दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: New Sub Registrar Office: रायपुर में अब रजिस्ट्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, इन इलाकों के लिए खुल रहे नए उपपंजीयक कार्यालय

दौरा कब होगा, अभी साफ नहीं

फिलहाल Election Commission (निर्वाचन आयोग) की ओर से छत्तीसगढ़ दौरे की नई तारीख नहीं बताई गई है। राज्य के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से नया कार्यक्रम आने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी। इससे पहले 7 और 8 अक्टूबर के दौरे के लिए राज्य सरकार ने सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली थीं। अब नई तारीख तय होने के बाद ही इन तैयारियों को फिर से आगे बढ़ाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Rahul Gandhi Detained: राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया, खाली कराया आकाशवाणी भवन