Sep 08, 2026 05:45 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

जांच में सामने आया कि कुछ यूजर्स ने पुराने वीडियो को शेयर करते हुए उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान गलत तरीके से जितेंद्र मिश्रा के रूप में की। फैक्ट चेक डेस्क को इंस्टाग्राम पर विकाश राणा नाम के यूजर के अकाउंट से यही वीडियो मिला।

Fact Check Old video of man dancing with liquor glass on head shared

धुरंधर स्टाइल में डांस बहुत वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोई व्यक्ति सिर पर शराब से भरा गिलास रखकर लोगों के बीच डांस करता दिखाई देता है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा शख्स श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद संभालने वाले एयर मार्शल (रिटायर्ड) जितेंद्र मिश्रा हैं। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि जितेंद्र मिश्रा ने अपनी नियुक्ति की खुशी में पार्टी की और शराब के साथ जश्न मनाया। ऐसा कहा गया कि पार्टी में उन्होंने फिल्म एनिमल स्टाइल में डांस भी किया। लेकिन क्या यह दावा सच है? चलिए फैक्ट चेक करते हैं।

पीटीआई की फैक्ट चेक डेस्क ने वायरल वीडियो की पड़ताल की है। जांच के दौरान वीडियो के कई प्रमुख फ्रेम निकाले गए और उनका रिवर्स इमेज सर्च किया गया। गूगल लेंस की मदद से की गई पड़ताल में इसी वीडियो से जुड़े कई पुराने सोशल मीडिया पोस्ट मिले। जांच में सामने आया कि यह वीडियो नया नहीं है और इसे पहली बार नवंबर 2025 में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। यानी यह वीडियो जितेंद्र मिश्रा के राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनने के बाद का नहीं है।

फैक्ट चेक करने पर क्या आया सामने

जांच में सामने आया कि कुछ यूजर्स ने पुराने वीडियो को शेयर करते हुए उसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान गलत तरीके से जितेंद्र मिश्रा के रूप में की। इंस्टाग्राम पर विकाश राणा नाम के यूजर के अकाउंट से भी यही वीडियो मिला। इस पोस्ट की तारीख 3 नवंबर 2025 थी। वीडियो की दृश्य सामग्री वायरल क्लिप से बिल्कुल मेल खाती थी। इसके अलावा, इसी व्यक्ति के दूसरे वीडियो भी सोशल मीडिया अकाउंट पर मिले। वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति और जितेंद्र मिश्रा की तस्वीरों की तुलना करने पर चेहरे की बनावट, आंखों, नाक और चेहरे में स्पष्ट अंतर दिखाई दिया।

इस वीडियो को पहले सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी जितेंद्र मिश्रा के रूप में साझा किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट में साफ किया कि वीडियो में मौजूद व्यक्ति जितेंद्र मिश्रा नहीं है। फैक्ट चेक में इसलिए यह साफ हुआ कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा झूठा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा नहीं हैं और न ही यह वीडियो उनकी नियुक्ति के बाद आयोजित किसी पार्टी का है। यह एक पुराना वीडियो है, जिसे नवंबर 2025 में ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। बाद में इसे गलत पहचान के साथ दोबारा वायरल किया गया।