CG Former CM Bhupesh Baghel Girl Friend Statment Chhattisgarh Liquor Scam: किसी मंत्री ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बंगला बनवाया, सब जानकारी में हैं, हमारी सरकार आएगी तो सबका हिसाब होगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ये बड़ा बयान बुधवार को एक दिवसीय प्रदर्शन के दौरान दिया। आपको बता दें छत्तीसगढ़ में बीते दिन शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी का विरोध बुधवार को कांग्रेस ने एक दिवसीय प्रदर्शन किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व सीएम ने ये बयान दिया है।

शराब घोटाले में गिरफ्तारी का विरोध 

आपको बता दें मंगलवार 11 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। जिसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने एक दिवसीय प्रदर्शन किया। राजधानी के राजीव गांधी चौक में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। 

हमारी सरकार आएगी तो सबका हिसाब होगा 

पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो सबका हिसाब होगा। लोकसभा चुनाव में एक बड़े होटल में बैठकर किससे किससे पैसा लिया गया सब जानकारी में है। किस मंत्री ने अपने गर्लफ्रेंड के लिए बंगला बनवाया सब जानकारी है। हमारी सरकार आई तो सबका हिसाब होगा, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। 

हमारी सरकार आएगी तो सबका हिसाब होगा 

पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो सबका हिसाब होगा। लोकसभा चुनाव में एक बड़े होटल में बैठकर किससे किससे पैसा लिया गया सब जानकारी में है। किस मंत्री ने अपने गर्लफ्रेंड के लिए बंगला बनवाया सब जानकारी है। हमारी सरकार आई तो सबका हिसाब होगा, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। 

अधिकारियों के अनुसार रामगोपाल अग्रवाल को PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया था। ED के मुताबिक, कथित शराब घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ था। उस समय छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी। ऐसे में जांच एजेंसी का आरोप है कि अधिकारियों और नेताओं से जुड़े एक कथित सिंडिकेट ने आबकारी विभाग पर कब्जा कर लिया था। इस पूरे घोटाले से सरकारी खजाने को करीब 2,883 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 

यह भी पढ़ें: CG UP Festival Special Train: त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वालों के लिए खुशखबरी, 14 अगस्त से चलेगी स्पेशल ट्रेन,एमपी के इन शहरों में भी होगा ठहराव

लेखक