रायपुरः CG Crime News: राजधानी रायपुर ग्रामीण के थाना आरंग पुलिस ने ग्राम बिरबिरा में हुए अंधे कत्ल और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का महज 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। अपनी मां की मौत का जिम्मेदार जादू-टोने को मानकर रंजिश पालने वाले पड़ोसी युवक ने ही बुजुर्ग दंपत्ति की बेहद नृशंसता से हत्या कर लूटपाट की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लूट का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।
CG Crime News: दरअसल, 8 अक्टूबर को ग्राम बिरबिरा के सरपंच चम्मन लाल साहू ने थाना आरंग पहुंचकर सूचना दी कि गांव के बुजुर्ग सदाशी साहू और उनकी पत्नी आसबती साहू की उनके ही घर में घुसकर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। घर के अलग-अलग कमरों में दंपत्ति के शव खून से लथपथ मिले। पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) एवं 331(7) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ की।
संदेह के घेरे में आया गांव का ही युवक
विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही 22 वर्षीय प्रमोद उर्फ रॉकी साहू (पिता सुशील साहू) को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने टूटकर अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की चौंकाने वाली वजह बताई। आरोपी ने बताया कि उसकी मां का निधन एक वर्ष पूर्व हुआ था। आरोपी को शक था कि पड़ोसी दंपत्ति ने जादू-टोना करके उसकी मां को मार डाला है। साथ ही आरोपी यह भी जानता था कि दंपत्ति के पास काफी जमीन है और मृतिका आसबती हमेशा सोने-चांदी के कीमती जेवर पहनती हैं। हत्या के बाद उसने जेवर हड़पने की योजना भी बनाई थी।
ऐसे दिया पूरी वारदात को अंजाम
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि 6 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 11:30 बजे जब परिजन सो गए, तब वह कुल्हाड़ी (टंगिया) और हंसिया लेकर निकला। पड़ोसियों की छतों से होते हुए वह सदाशी साहू के मकान में उतरा। उसने पहले कमरे में सो रहे सदाशी साहू के सिर पर टंगिया से जोरदार वार कर उन्हें मौत के घाट उतारा। इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही आसबती साहू के सिर व गले पर टंगिया से और सीने-पेट पर हंसिया से हमला कर उनकी भी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मृतिका के शरीर से चांदी का कमरबंध, ऐंठी, माला, सोने की खिनवा, अंगूठी, बिछिया और सिक्के लूट लिए। खून से सने हथियारों को नाली में धोकर सफेद बोरी में भरा और तामासिवनी रोड किनारे झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी प्रमोद की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, हंसिया, खून से सनी जींस पैंट और लूटे गए 100% सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
- Suzlon Energy Share: AI की ताकत से बदलेगी Suzlon Energy की किस्मत? 3 नई फैक्ट्रियां खोलने की तैयारी, अब निवेशकों की होगी चांदी?
- Chhattisgarh Department Name Changed: छत्तीसगढ़ में बदल गया इस सरकारी विभाग का नाम.. साय कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, जानें क्या होगा नया नाम
- Tanishq Showroom Rob Planning: तनिष्क शो रूम में डकैती की साजिश नाकाम.. शराब पीते हुए बना रहे थे प्लान, पांच आरोपी गिरफ्तार, ये सामान भी जब्त
- Volkswagen ID. Tiguan: 600Km की रेंज या पावर का पावरहाउस? Volkswagen Tiguan Electric की ताकत जानकर उड़ जाएंगे होश, SUV में मिलेगा इतना दम?
- Sex Racket: मुंबई में रहकर सेक्स रैकेट चला रही थी छत्तीसगढ़ की ये महिला! मशहूर एक्ट्रेस सहित कई लोगों को धकेला था देह व्यापार में, पुलिस ने किया भंडाफोड़