CG Fraud News: जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पोडीशकर निवासी 21 वर्षीय पीयूष जायसवाल पर शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बम्हनीडीह, चांपा, कोरबा समेत कई इलाकों के लोगों से निवेश कराया और बाद में रकम लेकर फरार हो गया।

दो थानों में दर्ज हैं गंभीर मामले

आरोपी के खिलाफ बम्हनीडीह थाना में आईपीसी की धारा 420, 406 और 34 के तहत मामला दर्ज है। वहीं चांपा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश कर चुकी थी, लेकिन बाद में वह लगातार कोर्ट में अनुपस्थित रहा। इसके चलते उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट और स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: छतरपुर-उमरिया-डिंडौरी-छिंदवाड़ा-बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में छाए बादल, भोपाल में मिलाजुला रहेगा मौसम

बिलासपुर और कोरबा में भी केस लंबित

पीयूष जायसवाल के खिलाफ बिलासपुर न्यायालय में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत मामला लंबित है। इसके अलावा कोरबा न्यायालय में भी कई प्रकरणों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:कल से शनि चलेंगे टेड़ी चाल, मीन, मेष, कुंभ, सिंह और धनु के लिए चार महीने क्यों है कष्टकारी

गृह मंत्रालय ने जारी किया LOC

आरोपी के लगातार फरार रहने और न्यायालय में पेश नहीं होने पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। इसके बाद देश के सभी एयरपोर्ट, बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर उसकी आवाजाही पर नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: बलराम कृषि महोत्सव में CM Dr. Mohan Yadav का बड़ा ऐलान, खंडवा में बनेगी नई पुलिस बटालियन !

पुलिस ने जनता से मांगी मदद

जांजगीर-चांपा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि आरोपी पीयूष जायसवाल के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर के मोबाइल नंबर 94791-93199 या थाना चांपा प्रभारी के मोबाइल नंबर 79874-60292 पर सूचना दें। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 28 July 2026: धनु वाले वाणी पर रखें संयम, मकर वाले किसी पर भी आंख बंद करके न करें भरोसा, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल