CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, रायपुर से सुकमा तक किन इलाकों में बरसेंगे बदरा? पढ़ें Weather Report

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, रायपुर से सुकमा तक किन इलाकों में बरसेंगे बदरा? पढ़ें Weather Report

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम, रायपुर से सुकमा तक किन इलाकों में बरसेंगे बदरा? पढ़ें Weather Report /image: Social Media

Modified Date: September 29, 2026 / 09:41 am IST

Published Date: September 29, 2026 9:25 am IST

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ में बारिश पर ब्रेक
  • रायपुर में बारिश की संभावना नहीं
  • सक्ती में अब तक 997.6 मिमी औसत बारिश दर्ज हुई

रायपुर। CG Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश पर अब ब्रेक लग गई है। आपको बता दें भारी बारिश के चलते जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात है, नदी नाले उफान पर है। मॉनसून की विदाई से पहले ही ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है। रात में भी ठंडक का एहसास हो रहा है। तो चलिए जानते है कि आने वाले दिनों में प्रदेश (Chhattisgarh Weather Update) में मौसम कैसा रहेगा?

किन इलाकों में बरसेंगे बदरा?

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा आगे बढ़ रही है, वहीं उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आज से 2 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगर बात करें राजधानी रायपुर (Raipur Weather Today) की तो यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिनांक 28.09.2026 से 02.10.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 28.09.2026 to 02.10.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/1TV14tJJWg

Join Our Whatsapp Group

— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 28, 2026

देखें पिछले 24 घंटों में कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई (Chhattisgarh Weather Update)

Realised average rainfall and its distribution over Chhattisgarh Region in last 24hrs on date 28.09.2026(TILL 0830 IST) पिछले २४ घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दर्ज़ की गई औसत वर्षा तथा इसका वितरण (दिनांक 28.09.2026, 0830 IST तक)#WeatherReport #imdraipur #mausamvibhagalert pic.twitter.com/R8h2MDlSQA

— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) September 28, 2026

सक्ती में 997.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

CG Me Aaj Kaha Barish Hogi सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 28 सितम्बर 2026 तक 997.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में औसत वर्षा 0.3 मिली मीटर हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 922.1, मिली मीटर, जैजैपुर में 804.7, मालखरौदा में 1182.0, डभरा में 1064.0, नया बाराद्वार में 1112.9, अड़भार में 908.1, हसौद में 900.7, चंद्रपुर में 1117.6, एवं भोथिया में 966.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज तहसील सक्ती में 0.7, नया बाराद्वार में, 2.0 तथा अन्य सभी तहसीलों 0.0 में मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई हैं |

ये भी पढ़ें

  • CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी शराब, बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
  • Mohan Yadav Cabinet Meeting Today: सीएम मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • Aaj Ka Rashifal 29 September 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की बदलेगी चाल, कई राशि वालों के जीवन में आएंगे बदलाव, जानें क्या कहते है आपके सितारे

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  आज छत्तीसगढ़ में कहां बारिश होगी?

उत्तर:  IMD के अनुसार 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं है।

प्रश्न 2:  क्या रायपुर में आज बारिश होगी?

उत्तर:  रायपुर में बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान करीब 33°C रहने की संभावना है।

प्रश्न 3:  सक्ती में कितनी बारिश हुई है?

उत्तर:  1 जून से 28 सितंबर तक सक्ती जिले में 997.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

प्रश्न 4:  छत्तीसगढ़ में मौसम कब तक साफ रहेगा?

उत्तर:   IMD के उपलब्ध पूर्वानुमान के अनुसार 2 अक्टूबर तक कोई चेतावनी नहीं है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.