CG Medical Colleges: छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है। ये कॉलेज गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में शुरू होंगे।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। हर कॉलेज में 50-50 MBBS सीटें होंगी। यानी प्रदेश में कुल 250 नई मेडिकल सीटें जुड़ जाएंगी। इससे प्रदेश के युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
स्वास्थ्य मंत्री बोले- डॉक्टर बनने का रास्ता खुला
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसी छोटे राज्य को एक साथ 5 नए मेडिकल कॉलेजों की मंजूरी मिली है।
उन्होंने कहा कि जो बच्चे डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए अब नया रास्ता खुल गया है। मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने आवेदन को लेकर सवाल उठाए थे, लेकिन अब मंजूरी मिलने के बाद सभी सवालों का जवाब मिल गया है।
यह भी पढ़ें: ARTO Arrested: पूर्व ARTO ललित कुमार गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई
दूर-दराज के इलाकों को मिलेगा फायदा
नए मेडिकल कॉलेज ऐसे इलाकों में खोले जा रहे हैं, जहां लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल शिक्षा की कमी महसूस की जा रही थी। गीदम और कुनकुरी जैसे आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को अब अपने घर के पास मेडिकल की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे इन इलाकों में भविष्य में डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी और लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 13 July: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी लिंडसे ग्राहम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
स्वास्थ्य सेवाएं भी होंगी मजबूत
इन मेडिकल कॉलेजों के शुरू होने से सिर्फ मेडिकल शिक्षा ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। कॉलेजों के साथ अस्पतालों का विकास होगा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार होंगे और लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
इससे ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। आने वाले समय में स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: CG Police Transfers: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में ट्रांसफर, तारकेश्वर पटेल रायपुर DCP मध्य जोन, दीपमाला को उत्तर की कमान, 3 थानों को मिले नए TI
युवाओं के लिए बड़ा मौका
प्रदेश में 250 नई MBBS सीटें बढ़ने से मेडिकल की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्हें अब अपने राज्य में ही पढ़ाई का ज्यादा अवसर मिलेगा। राज्य सरकार का कहना है कि उसका लक्ष्य स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों को मजबूत करना है।
सरकार का मानना है कि नए मेडिकल कॉलेजों से न सिर्फ युवाओं का भविष्य बेहतर होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य तंत्र भी पहले से ज्यादा मजबूत बनेगा।
यह भी पढ़ें:CG Savida Teacher Bharti: रायपुर के आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती डीपीआई ने रद्द की, 33 स्कूलों में 152 संविदा पद खाली