CG Naukri 2026 Vacancy: साय सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, 8000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, दिवाली से पहले हाथ में होगा ज्वॉइनिंग लेटर, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

CG Naukri 2026 Vacancy: साय सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, 8000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, दिवाली से पहले हाथ में होगा ज्वॉइनिंग लेटर, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

CG Naukri 2026 Vacancy: साय सरकार ने खोला नौकरी का पिटारा, 8000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, दिवाली से पहले हाथ में होगा ज्वॉइनिंग लेटर, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन / Image: CG DPR

Modified Date: September 29, 2026 / 09:22 am IST

Published Date: September 29, 2026 9:21 am IST

HIGHLIGHTS

  • 8,720 से अधिक पदों पर भर्ती के अवसर
  • 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा
  • 8 अक्टूबर को चयनित युवाओं को ऑफर लेटर दिए जाएंगे

रायपुर: CG Naukri 2026 Vacancy कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 07 एवं 08 अक्टूबर को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों में 8,720 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध होंगे। रोजगार मेले के दूसरे दिन 08 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे।

8700 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

CG Naukri 2026 Vacancy रोजगार मेले के लिए विभिन्न कंपनियों एवं प्लेसमेंट संस्थाओं से अब तक 36 नियोजकों के माध्यम से कुल 8,720 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है। इन रिक्तियों को ई-रोजगार पोर्टल पर प्रदर्शित किया जा रहा है। मेले में क्वेस कॉर्प, रैडस्टैड इंडिया, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर, एयरटेल पेमेंट बैंक, इंस्टाकार्ट, एनआईआईटी, आइसेक्ट और स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस सहित विभिन्न कंपनियां एवं संस्थाएं भाग लेंगी।

10वीं से स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, बी.ई./बी.टेक., बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा एमबीए, एमसीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड एवं डिलीवरी बॉय सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। इसके अलावा ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर अपना संपूर्ण बायोडाटा प्रस्तुत कर आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित नियोक्ताओं द्वारा प्राथमिक चयन के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

  • Share Market Today 29 September 2026: क्या आज बाजार देगा एक और झटका? गिफ्ट निफ्टी का ये संकेत कर रहा सावधान, जानें कौन-से शेयर रहेंगे फोकस में! 
  • Petrol Diesel Price Today 29 September 2026: पेट्रोल 2.27 और डीजल 3.56 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, कीमतों में कमी करने के बाद यहां की सरकार ने कहा- हमने पहले ही किया था अच्छे दिन का वादा
  • Today Live Breaking News and Updates 29 September 2026: मोहन कैबनेट की अहम बैठक आज, कई बड़े फैसलों को मिल सकती है मंजूरी 
  • Bhilai Steel Plant Scrap Case: BSP स्क्रैप चोरी मामले में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, CBI जांच को दी मंजूरी…अब तक 19 आरोपी गिरफ्त में 
  • CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी शराब, बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

Join Our Whatsapp Group

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  रायपुर रोजगार मेला 2026 कब आयोजित होगा?

उत्तर:  रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 और 8 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।

प्रश्न 2:  रायपुर रोजगार मेले में कितने पदों पर भर्ती होगी?

उत्तर:  मेले में फिलहाल 8,720 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के अवसर उपलब्ध हैं।

प्रश्न 3:  रायपुर रोजगार मेला 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर:  10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, B.E./B.Tech., B.Sc. Agriculture, स्नातक, स्नातकोत्तर, MBA और MCA उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार शामिल हो सकते हैं।

प्रश्न 4:  रायपुर रोजगार मेले में किन पदों पर नौकरी मिलेगी?

उत्तर:  मशीन ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड और डिलीवरी बॉय समेत विभिन्न पदों पर भर्ती होगी।

प्रश्न 5:  रायपुर रोजगार मेले के लिए आवेदन कैसे करें?

उत्तर:  अभ्यर्थी रोजगार मेले में सीधे उपस्थित होकर हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा ई-रोजगार पोर्टल पर अपना बायोडाटा दर्ज कर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

Web Title: CG Naukri 2026 Vacancy: Govt Will Organise Rojgar Mela 2026 for Recruitment in 8700 Posts