कांकेर: CG News: छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर त्योहारों के पूर्व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आदिवासी विकास विभाग, कांकेर के अंतर्गत संचालित विभिन्न छात्रावासों एवं आश्रमों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए श्रम सम्मान राशि स्वीकृत कर दी गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के अनुमोदन के पश्चात अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक कुल चार माह की अवधि की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर कोषालय के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी।
CG News: छत्तीसगढ़ शासन, वित्त विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के वित्तीय निर्देशों के अनुपालन में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित दर पर दैनिक अथवा मासिक वेतन के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को 04 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से श्रम सम्मान निधि प्रदान की जानी है। इसी क्रम में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग से आबंटन प्राप्त होने के बाद पात्र कर्मचारियों के लिए चार माह की श्रम सम्मान राशि की स्वीकृति की कार्रवाई पूरी की गई है।
त्योहारों के पूर्व मिलेगी आर्थिक सहायता (CG News)
त्योहारों को ध्यान में रखते हुए राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि छात्रावासों एवं आश्रमों में सेवाएं दे रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को आर्थिक सहायता मिल सके और वे त्योहार की तैयारियां कर सकें। बैंक खातों में सीधे राशि हस्तांतरित होने से कर्मचारियों को भुगतान प्राप्त करने में सुविधा होगी। छात्रावासों एवं आश्रमों में दैनिक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों के लिए यह पहल आर्थिक संबल और प्रोत्साहन का माध्यम बनेगी।
- Suzlon Energy Share: AI की ताकत से बदलेगी Suzlon Energy की किस्मत? 3 नई फैक्ट्रियां खोलने की तैयारी, अब निवेशकों की होगी चांदी?
- Chhattisgarh Department Name Changed: छत्तीसगढ़ में बदल गया इस सरकारी विभाग का नाम.. साय कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, जानें क्या होगा नया नाम
- Tanishq Showroom Rob Planning: तनिष्क शो रूम में डकैती की साजिश नाकाम.. शराब पीते हुए बना रहे थे प्लान, पांच आरोपी गिरफ्तार, ये सामान भी जब्त
- Volkswagen ID. Tiguan: 600Km की रेंज या पावर का पावरहाउस? Volkswagen Tiguan Electric की ताकत जानकर उड़ जाएंगे होश, SUV में मिलेगा इतना दम?
- Sex Racket: मुंबई में रहकर सेक्स रैकेट चला रही थी छत्तीसगढ़ की ये महिला! मशहूर एक्ट्रेस सहित कई लोगों को धकेला था देह व्यापार में, पुलिस ने किया भंडाफोड़