CG NSUI President Fraud Case: छत्तीसगढ़ के NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे (CG NSUI President Neeraj Pandey) के खिलाफ एक युवक ने 29 लाख रुपए से अधिक की ठगी की शिकायत (CG NSUI President Fraud Case) की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे सिप्ला कंपनी (Cipla Company) की एजेंसी/डीलरशिप दिलाने, DKS अस्पताल में नौकरी और कैंटीन का ठेका दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग माध्यमों से रकम ली गई।
मामले में NSUI अध्यक्ष का भाई और चाचा भी शामिल !
शिकायत में नीरज पांडे (CG NSUI President Neeraj Pandey) के साथ उनके भाई दीपक पांडे और चाचा इंद्रासन पांडे के नाम भी शामिल किए गए हैं। युवक ने दावा किया है कि उसे अपनी पत्नी के लिए मंत्रालय में नौकरी और रेत खदान दिलाने का भी आश्वासन दिया गया था।
CG NSUI अध्यक्ष Neeraj Pandey पर 29 लाख की ठगी का आरोप, शिकायत में भाई और चाचा का भी नाम
छत्तीसगढ़ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे पर 29 लाख रुपये से अधिक की ठगी का गंभीर आरोप लगा है। एक युवक ने रायपुर पुलिस कमिश्नर और मुख्यमंत्री से शिकायत करते… pic.twitter.com/qetKBx35Tk
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 7, 2026
बैंक ट्रांजेक्शन और भुगतान का जिक्र
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में अलग-अलग भुगतानों और बैंक ट्रांजेक्शन का उल्लेख किया है। उसका आरोप है कि रकम लेने के बाद बताए गए किसी भी काम को पूरा नहीं किया
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/07/cg-nsui-president-fraud-case-2026-09-07-10-16-50.jpg)
CM से भी न्याय गुहार (CG NSUI President Fraud Case)
मामले को लेकर युवक ने रायपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई है।
पढ़ें, रायपुर पुलिस कमिश्नर को दिया शिकायत पत्र
युवक ने बताया जान को खतरा
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए नीरज पांडे उसका भाई दीपक पांडे और चाचा इंद्रासन पांडे जिम्मेदार होंगे।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/09/07/cg-nsui-president-fraud-case-2026-09-07-10-18-53.jpg)
मामले में जांच होना बाकी
फिलहाल सामने आए आरोप शिकायतकर्ता के दावे पर आधारित हैं। मामले में पुलिस की जांच और संबंधित पक्षों का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।
ये खबर भी पढ़ें:CG RTE Admission-2027: छत्तीसगढ़ में आरटीई के तहत दाखिले की प्रोसेस में बदलाव, 6 महीने पहले होगी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी
लेखक
![]()