CG Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ (Revenue Patwari Association) की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। 13 अक्टूबर से प्रदेशभर में चल रहे आंदोलन को अब तहसीलदारों के संगठन का भी समर्थन मिल गया है। सोमवार को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में चल रहे पटवारियों के धरने में राज्य कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के प्रांताध्यक्ष पेखन टोण्डे पहुंचे और पटवारियों की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन दिया।

13 अक्टूबर से जारी है पटवारियों की हड़ताल

राजस्व पटवारी संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। पटवारियों की प्रमुख मांगों में पीवी एप (PV App) का विरोध, वेतन विसंगति दूर करना और पदोन्नति शामिल है। (CG Patwari Strike) संघ का कहना है कि वेतन विसंगति और पदोन्नति से जुड़ी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन मांगों पर शासन की ओर से ठोस निर्णय नहीं होने के कारण आंदोलन जारी रखा गया है।

बलौदाबाजार में धरने को मिला तहसीलदारों का समर्थन

सोमवार को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में पटवारियों के धरना स्थल पर राज्य कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के प्रांताध्यक्ष पेखन टोण्डे पहुंचे। उन्होंने पटवारी संघ की मांगों का समर्थन (CG Patwari Strike) करते हुए कहा कि उनकी मांगें जायज हैं और शासन को इस मामले में तत्काल निर्णय लेना चाहिए। तहसीलदारों के समर्थन से पटवारी आंदोलन को नया बल मिलने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: Lucknow Formalin Tanker Accident: लखनऊ में किसान पथ पर फॉर्मेलिन से भरा टैंकर पलटा, 2 KM तक लोगों की आंखों में जलन, बंद करना पड़ा हाइवे

वेतन विसंगति और पदोन्नति पर जोर

राज्य कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के प्रांताध्यक्ष पेखन टोण्डे ने कहा कि पटवारियों की वेतन विसंगति दूर की जा सकती है और उनकी पदोन्नति भी की जा सकती है।

उन्होंने शासन से इन मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की। (CG Patwari Strike) उनका कहना है कि यदि शासन की ओर से संघ से राय मांगी जाती है तो संगठन पटवारियों की मांगों के संबंध में अपना समर्थन देगा।

यह भी पढ़ें: CEC Gyanesh Kumar Controversy: सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का हलफनामा, SIR के तीनों फैसले सर्वसम्मति से लेने का दावा, ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोप खारिज

पीवी एप को लेकर भी जारी है विरोध

पटवारी संघ की हड़ताल में पीवी एप भी प्रमुख मुद्दा है। (CG Patwari Strike) तहसीलदार संघ की ओर से कहा गया कि एप में काफी सुधार किए गए हैं। पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने भी माना है कि पीवी एप में पहले की तुलना में सुधार हुआ है।

हालांकि, संघ का कहना है कि केवल एप का मुद्दा ही आंदोलन की वजह नहीं है। वेतन विसंगति और पदोन्नति जैसी पुरानी मांगें भी अभी लंबित हैं।

यह भी पढ़ें: Bilaspur Congress Special Train: दिल्ली रैली के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रेलवे से मांगी 15 बोगियों की स्पेशल ट्रेन

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

पटवारी संघ के संरक्षक कृष्ण कुमार मिरी ने स्पष्ट किया है कि (CG Patwari Strike) जब तक उनकी मांगों पर शासन की ओर से निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

उनका कहना है कि पीवी एप में सुधार के बावजूद वर्षों से लंबित वेतन विसंगति और पदोन्नति की मांगों का समाधान जरूरी है। वहीं, तहसीलदारों के समर्थन के बाद अब सरकार के अगले कदम पर सभी की नजर है।

यह भी पढ़ें: CG High Court Panel Lawyer: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शासन की पैरवी के लिए पैनल लॉयर नियुक्त

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/Jh2ScdUscIJ4xnDTfeWUyu