CG Railway Jobs: रेलवे में सरकारी नौकरी (CG Government Job) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC Graduate) के तहत 3,548 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Application) की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक कैंडीडटेस 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
3,548 पदों पर होगी भर्ती
रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 3,548 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। (CG Railway Jobs RRB NTPC Graduate) इनमें चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर के 127 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2,750 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट के 300 पद और सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट के 371 पद शामिल हैं।
6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। कैंडीडटेस 6 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर तय की गई है। आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर 9 नवंबर से 18 नवंबर तक करेक्शन विंडो (CG Railway Jobs RRB NTPC Graduate Recruitment 2026) के जरिए बदलाव किया जा सकेगा। इसके लिए निर्धारित मॉडिफिकेशन फीस का भुगतान करना होगा।
ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडीडटेस के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री (Graduation Degree) होना जरूरी है। आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडीडटेस को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
(RRB NTPC Graduate Recruitment) आवेदन करने वाले कैंडीडटेस को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। जनरल, OBC और EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित है। वहीं SC, ST, पूर्व सैनिक, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और EBC वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपए रखा गया है।
यह भी पढ़ें: MP Old Age Pension Scheme:बुजुर्गों को कैसे मिलेगा लाभ? जानें Eligibility, Documents और आवेदन का तरीका
CBT-1 और CBT-2 से होगा चयन
कैंडीडटेस का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट-1 (CBT-1) होगा। इसके बाद सफल कैंडीडटेस CBT-2 में शामिल होंगे। परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन (CG Railway Jobs Document Verification) और मेडिकल जांच (CG Jobs Medical Examination) की प्रक्रिया होगी। सभी चरणों में सफल रहने वाले कैंडीडटेस को संबंधित पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: Former Justice Statement: पूर्व जस्टिस रवींद्रन का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस शासन में भी हुआ था SIR, इसका मतलब यह नहीं कि चुनाव आयोग पर सरकार का नियंत्रण है
किस पद पर कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित कैंडीडटेस को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा। चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर पद के लिए शुरुआती वेतन 35,400 रुपए प्रति माह निर्धारित है। वहीं गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट और सीनियर (CG Jobs) क्लर्क-कम-टाइपिस्ट समेत अन्य पदों के लिए शुरुआती वेतन 29,200 रुपए प्रति माह होगा।
यह भी पढ़ें: Raipur Students Protest: रायपुर में डिग्री गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं का प्रदर्शन, बोलीं- वॉशरूम में पानी नहीं आता, NSUI का अल्टीमेटम