CG Ram Nami Film: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़की अनूठी सांस्कृतिक विरासत को देशभर में पहचान मिली है। छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था, परंपरा और विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ (CG Ram Nami Film) को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र (Documentary) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने यह सम्मान प्रदान किया। (Ram-Nami National Awar
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर-कमलों से छत्तीसगढ़ के अद्वितीय रामनामी समुदाय की आस्था, परंपरा और विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के… pic.twitter.com/ZfIhfZJJYN
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 22, 2026
रामनामी समुदाय की विशिष्ट पहचान (CG Ram Nami Film)
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जताते हुए इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि रामनाम ही जिनका धर्म और रामभक्ति ही जिनका कर्म है, ऐसे पवित्र रामनामी समुदाय की आस्था और साधना की अपनी विशिष्ट पहचान है।
शरीर पर खुदा 'राम' विश्वास की निशानी (CG Ram Nami Film)
सीएम साय ने बताया कि रामनामी समुदाय के लोगों के शरीर पर लिखा 'राम' सिर्फ एक शब्द नहीं है, बल्कि कई पीढ़ियों से चली आ रही गहरी आस्था, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है। राम के नाम को समर्पित इस समुदाय की रहन-सहन और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों को डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'राम-नामी' के जरिए पूरे देश और दुनिया के सामने दिखाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फिल्म ने छत्तीसगढ़ की लोक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी है। यह सम्मान प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरणा देता है।
निर्देशक भरतबाला गणपति और पूरी टीम को शाबाशी (CG Ram Nami Film)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस शानदार कामयाबी के लिए फिल्म के निर्देशक भरतबाला गणपति और 'राम-नामी' की संपूर्ण टीम को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि रामनामी समुदाय की खास परंपरा को बड़े पैमाने पर लोगों के सामने लाने वाली यह फिल्म छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को देश भर में मजबूत करने में अहम भूमिका अदा कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें:Raigarh Elephant Movement: रायगढ़ में हाथियों ने रोका लोगों का रास्ता, घरघोड़ा-जशपुर मार्ग पर घंटों से डटा हाथियों का समूह
लेखक
![]()