कवर्धा। CG Sugarcane Farmers Protest Update: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में करीब 45 घंटे से जारी किसानों के चक्काजाम पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। भारतीय किसान संघ ने आंदोलन स्थगित करने का ऐलान कर दिया है। 23 मांगों में से 4 मांगें पूरी हुईं, जबकि बाकी मांगों को लेकर अब राजधानी रायपुर में आंदोलन के दूसरे चरण की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गन्ने की 425 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की घोषणा किया जिसके बाद किसान संघ ने यह फैसला लिया है। वहीं मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद गन्ना किसानों के चेहरे में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

23 मांगों में से महज 4 मांगें पूरी?

कवर्धा में करीब 45 घंटे तक सड़कों पर डटे किसानों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की। हालांकि, किसानों की 23 मांगों में से महज 4 मांगें पूरी होने की बात कही गई है। बाकी मांगों को लेकर नवरात्रि के बाद राजधानी रायपुर में आंदोलन का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा।

आंदोलन स्थगित होते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा 

आंदोलन स्थगित होते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला। NH-30 पर रायपुर-जबलपुर मार्ग समेत बिलासपुर और राजनांदगांव रोड से बैरिकेड्स हटाए गए। मौके पर एसपी जितेंद्र यादव की मौजूदगी में पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े ट्रैक्टरों को धक्का देकर रास्ता साफ कराते नजर आए। करीब दो दिन से ठप आवागमन अब धीरे-धीरे सुगम हो रहा है। फिलहाल चक्काजाम खत्म हुआ है, लेकिन किसानों की बाकी मांगों पर फैसले का इंतजार बरकरार है।

सरकार ने गन्ना खरीदी दर में की बढ़ोत्तरी

CG Sugarcane Farmers Protest Update आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से कवर्धा क्षेत्र के गन्ना किसान गन्ना खरीदी की दर में बढ़ोत्तरी, बोनस समेत कई मांगो को लेकर ट्रैक्टर सहित हजारों की संख्या में किसान सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे। पहले गन्ना की खरीदी 355 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होती थी, लेकिन अब सरकार ने खरीदी दर में बढ़ोत्तरी करते हुए 425 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है।

2025- 26 में की गई खरीदी का भुगतान भी बढ़े हुए दर पर

मुख्यमंत्री ने किसानों की भावनाओं और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर त्वरित पहल की और शक्कर कारखानों के लिए गन्ने की खरीदी 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से करने का निर्णय लिया। पेराई सत्र 2025- 26 में की गई खरीदी का भुगतान भी बढ़े हुए दर पर किया जाएगा।

किसान संघ ने सीएम साय का जताया आभार

भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना किसानों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा और उन्हें अपनी मेहनत का बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें

  • Chhattisgarh Farmers Good News: नवरात्रि के एक दिन पहले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, साय सरकार ने बढ़ाई फसल खरीदी की दर, जानिए अब एक क्विंटल का कितना पैसा मिलेगा
  • Sharab Dukan Band Today: आज नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी दुकानें, आबकारी विभाग ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला, आदेश भी जारी
  • Anganwadi Workers Latest Good News: नवरात्रि से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को BJP सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, दे दी ये बड़ी सौगात, अब मनेगी असली दिवाली
  • IAS Transfer Full List 2026 Today: नवरात्रि के पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने 34 IAS समेत इन अधिकारियों का किया ट्रांसफर, स्वास्थ्य सचिव-आबकारी विभाग के प्रभार भी बदले, देखें पूरी लिस्ट