छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान, इस-इस दिन होगा एग्जाम, Chhattisgarh Teacher Bharti Exam Date

CG Teacher Bharti Exam Date: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान, इस-इस दिन होगा एग्जाम, इतने पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया

Teacher Bharti Exam Date. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: September 24, 2026 / 07:13 pm IST

Published Date: September 24, 2026 5:25 pm IST

रायपुर: CG Teacher Bharti Exam Date छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी अनुसार, शासकीय विद्यालयों में 5 हजार नियमित पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जाएगी। नियमित भर्ती में सहायक शिक्षक के 2,292, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200, शिक्षक के 1,654 और व्याख्याता के 854 पद शामिल हैं। इनमें ई संवर्ग के 2,227 और टी संवर्ग के 2,773 पद हैं।

CG Teacher Bharti Exam Date घोषित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, को आयोजित होगी इसी प्रकार शिक्षक की 25 अक्टूबर 2026 को और व्याख्याता की 29 नवंबर 2026 को होगी। सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पदों की परीक्षा तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। सहायक शिक्षक और शिक्षक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि व्याख्याता पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 संविदा (शैक्षणिक) पदों पर पहली बार केंद्रीय कृत कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन पदों की भर्ती अधिसूचना सितंबर माह में जारी की जा रही है और ऑनलाइन आवेदन अक्टूबर माह से शुरू करने की तैयारी है।उल्लेखनीय है कि शासकीय एवं उत्कृष्ट विद्यालयों में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से 6812 पदों की भर्तियाँ की जा रही हैं।

  • Rajnandgaon Local Holiday 2026: एक और छुट्टी का ऐलान, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 
  • CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 5वीं-8वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 436 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही यहां से करें आवेदन
  • Food Oil Customs Duty Cut: त्योहारों से पहले आम जनता को बड़ी राहत, सस्ते होंगे खाने के तेल, सरकार ने इतना घटा दिया टैक्‍स
  • Rajnandgaon Local Holiday 2026: एक और छुट्टी का ऐलान, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

Web Title: Chhattisgarh Teacher Bharti Exam Date

advertisement will close in 10 seconds ×

ads