By - Radhakishan Sharma |

Published Time : 31 July 2026 6:53 PM IST

Updated Time : 2026-07-31 14:01:01

CG Teacher News:- छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ब ब्लॉक स्थित डोंगा-कोहरोद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पर लगे गंभीर आरोप लगा है। स्कूल समय के दौरान बच्चों के सामने केवल टी-शर्ट और अंडरवियर में बैठना, मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखना और अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है।

जांजगीर-चांपा। 31 जुलाई 2026| छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ब ब्लॉक स्थित डोंगा-कोहरोद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक पर लगे गंभीर आरोप लगा है। स्कूल समय के दौरान बच्चों के सामने केवल टी-शर्ट और अंडरवियर में बैठना, मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखना और अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है।

बच्चों ने घर पहुंचकर बताई पूरी घटना

ग्रामीणों के मुताबिक, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को प्रधान पाठक की कथित हरकतों की जानकारी दी। बच्चों की बात सुनने के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। उनका आरोप है कि उन्हें देखते ही प्रधान पाठक जल्दबाजी में पैंट पहनने लगे। ग्रामीणों का दावा है कि इस दौरान का वीडियो भी उन्होंने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है।

शिकायत में गंभीर आरोप

अभिभावकों द्वारा की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रधान पाठक स्कूल समय के दौरान अनुचित अवस्था में अपने कक्ष में बैठे रहते थे। इतना ही नहीं, वे बच्चों की मौजूदगी में मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हैं और अशोभनीय व्यवहार करते हैं। इन आरोपों के बाद अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल के माहौल पर गंभीर चिंता जताई है।

थाने पहुंचे ग्रामीण, एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग

घटना से नाराज ग्रामीण और अभिभावक पामगढ़ थाना पहुंचे और प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, तत्काल निलंबन और आरोप सही पाए जाने पर सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

देखें वीडियो

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Tags