CG Weather Today 19 August: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश की संभावना जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में रायपुर, दुर्ग बिलासपुर में कई जगहों पर और दक्षिण पश्चिम में कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में मध्यम बारिश के आसार हैं।

अभी तक की कुल बारिश की बात करें तो बीते 10 सालों के रिकॉर्ड के अनुसार अभी तक यहां औसतन 731.3 मिमी बारिश  (CG Total Rain Record) दर्ज की जा चुकी है। 10 वर्षों के औसतन आंकड़ो से मात्र 10 प्रतिशत बारिश रह गई है। यहां के सारंगढ़ में बारिश का रिकॉर्ड टूटा है जहां सबसे ज्यादा 994.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। 

रायपुर का 19 अगस्त का मौसम 

मौसम केंद्र रायपुर (IMD Raipur) ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 19 अगस्त 2026 का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग (Mausam Bibhag) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा की संभावना

cg imd image 18 august 2

सरगुजा संभाग और उत्तरी क्षेत्र: सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, जशपुर और कोरबा जैसे उत्तरी जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है।

मध्य व दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की जा सकती है।

दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र: कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा के कुछ सीमित स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

कई जिलों के लिए 'यलो अलर्ट' जारी

cg imd image 18 august

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी और मध्य जिलों के लिए पीला अलर्ट (Yellow Alert) जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन (गर्जन-चमक) के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली गिरना) और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

दूसरी ओर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा समेत राज्य के सुदूर दक्षिणी जिलों के लिए मौसम संबंधी कोई विशेष चेतावनी (Green Zone) जारी नहीं की गई है। प्रशासन ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

जगदलपुर में लगातार बारिश से नगर निगम अलर्ट 

Cg weather update

जगदलपुर में लगातार हो रही बारिश से नगर निगम अलर्ट मोड़ पर आ गया है। इंद्रावती नदी के जलस्तर पर नजर रखने स्टॉफ तैनात किया गया हैं सीडब्लूसी और मौसम विभाग से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। घाटों पर राजस्व अमले के लोगों की लगाई गई ड्यूटी विस्थापन की स्थिति में विभागवार एचओडी  मोर्चा संभालेंगे। इतना ही नहीं यहां स्कूलों को अस्थायी कैंप बनाया जाएगा। आपको बता दें पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश ने नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा दिया है । 

शिक्षा व्यवस्था तथा ऑनलाइन स्टैंड्स की जांच के लिए उफनती नदी को नाव से पार करके बीएलओ देव कुमार शील पहुंचे हैं। 

CG BEO School Attendenc Inspection

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में बारिश ने बनाया रिकॉर्ड, 994.3 मिमी बारिश दर्ज

छत्तसीगढ़ में झमाझम बारिश से बरसात का कोटा पूरा होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक यहां औसतन 731.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। 10 वर्षों के औसतन आंकड़ो से मात्र 10 प्रतिशत बारिश रह गई है। यहां के सारंगढ़ में बारिश का रिकॉर्ड टूटा है जहां सबसे ज्यादा 994.3 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: CG Durga Kawad Yatra: दुर्ग में कावड़ यात्रा पर निकली महिला पर एसिड अटैक, चेहरा बुरी तरह झुलसा