CGPSC Free Mock Interview: छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) में सीजीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार CGPSC अभ्यर्थियों के लिए फ्री मॉक इंटरव्यू कराने जा रही है। ये 12 सितंबर से दो दिन के लिए शुरू होंगे। इसमें अभ्यर्थी जवाब देने और पर्सनॉलिटी टिप्स ले पाएंगे।
रायपुर में होगा CGPSC मॉक इंटरव्यू
CGPSC राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने एक खास पहल शुरू की है। इंटरव्यू की तैयारी को बेहतर बनाने के लिए CGPSC मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह सुविधा अभ्यर्थियों के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से यह आयोजन ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत किया जा रहा है। मॉक इंटरव्यू 12 और 13 सितंबर 2026 को रायपुर (Raipur News) के नेतृत्व साधना केंद्र, फुंडहर में आयोजित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक इंटरव्यू जैसा माहौल देना है। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू अंतिम और महत्वपूर्ण चरण होता है। ऐसे में प्रशासन की यह पहल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए मानसिक और व्यवहारिक रूप से तैयार करने में मदद करेगी।
विशेषज्ञ बताएंगे इंटरव्यू का सही तरीका
मॉक इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों को विशेषज्ञों के सामने बैठकर सवालों का जवाब देने का अवसर मिलेगा। इस दौरान विशेषज्ञ उम्मीदवार के जवाब देने के तरीके, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और बातचीत के स्तर पर ध्यान देंगे। (CGPSC Interview Preparation) के तहत अभ्यर्थियों को यह समझने में मदद मिलेगी कि इंटरव्यू बोर्ड (Interview Board) के सामने अपनी बात किस तरह प्रभावी तरीके से रखनी चाहिए।
Mock Interview के बाद मिलेगा फीडबैक
इस पहल की सबसे खास बात यह है कि मॉक इंटरव्यू के बाद अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ उम्मीदवारों को बताएंगे कि उनके जवाब देने के तरीके में कहां सुधार की जरूरत है। साथ ही व्यक्तित्व प्रस्तुति, संवाद कौशल और आत्मविश्वास से जुड़े पहलुओं पर भी सुझाव दिए जाएंगे। इससे उम्मीदवार अपनी तैयारी को परख सकेंगे और अंतिम चरण में बेहतर प्रदर्शन के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे।
11 सितंबर तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन (Mock Interview Ragistration)
इस निःशुल्क सुविधा का लाभ लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिला प्रशासन के अनुसार, उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक निर्धारित Google Sheet के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।
प्रोजेक्ट अनुभव से युवाओं को मिलेगा फायदा
लेखक
![]()