गाजियाबाद स्थित केंद्रीय माल एवं सेवा कर (CGST) आयुक्तालय में चौथी हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी और हिंदी पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त विपुल गुप्ता ने की। इसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और हिंदी प्रेम
.
कार्यक्रम में पुस्तक प्रदर्शनी के साथ काव्यपाठ और किस्सागोई की प्रस्तुतियां हुईं। नींव शक्ति संस्था के सौजन्य से देव भागीरथी लर्निंग सेंटर के दिव्यांग विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा पर प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
इस मौके पर आयुक्त विपुल गुप्ता ने कार्यालय के कामकाज में हिंदी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसी गतिविधियां अधिकारियों और कर्मचारियों में भाषा के प्रति रुचि बढ़ाती हैं।

पुस्तक प्रदर्शनी में हिंदू की पुस्तकें देखतें CGST के ऑफिसर।
कई प्रकाशकों ने लगाई पुस्तक प्रदर्शनी
CGST आयुक्तालय में आयोजित प्रदर्शनी में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, राजकमल, वाणी, गीता प्रेस, सर्वभाषा ट्रस्ट, मूनलिपि क्रिएशन और बुक्स एंड बियॉन्ड ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में हिंदी की पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में हिंदी भाषा के बारे में बोलते आयुक्त विपुल गुप्ता।
काव्यपाठ और किस्सागोई की प्रस्तुति
समारोह में विभागीय अधिकारियों ने काव्यपाठ किया। रागिनी धृति और अंजू जैन ने भी कविताएं सुनाईं। वहीं, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी निधि कुमार झा, मुस्तफा हुसैन और डॉ. आशिक कुमार ने किस्सागोई की प्रस्तुति दी।
नींव शक्ति संस्था के सौजन्य से देव भागीरथी लर्निंग सेंटर के दिव्यांग विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा पर प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

हिंदी की पुस्तक भेंट करते हुए महिला ऑफिसर।
कार्यालयों में हिंदी के इस्तेमाल पर जोर
आयुक्त विपुल गुप्ता ने राजभाषा हिंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने और कार्यालयों में इसके अधिक इस्तेमाल की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी में रचनात्मक काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
समारोह का उद्देश्य विभाग में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देना रहा।