
बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह
Chandrachur Singh: ‘माचिस’ और ‘जोश’ फेम चंद्रचूड़ सिंह अपने दादा की पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एक्टर ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रोरावर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. यह पूरा मामला उनके दादा की जमीन के पीछे हुआ है, जो अलीगढ़ में स्थित गांव जलालपुर में है. अब इस पुश्तैनी जमीन के चक्कर में भारी विवाद हो गया है. PTI से मिली जानकारी के मुताबिक, चंद्रचूड़ सिंह ने अपनी बुआ गायत्री देवी, दो कजिन और चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उनके दादा की वसीयत में हेराफेरी करके उनके पिता को उनकी विरासत से वंचित किया गया है.
दरअसल शुक्रवार को रोरावर पुलिस स्टेशन में एक्टर ने FIR दर्ज कराई. इस दौरान चंद्रचूड़ सिंह ने आरोप लगाया कि जलालपुर गांव के बड़े जमींदार, उनके दादा ठाकुर हरेंद्र पाल सिंह के साइन 1997 में जाली तरीके से किए गए थे. जबकि उस समय वो गंभीर रूप से बीमार थे. साथ ही वो डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने की स्थिति में नहीं थे. जिसके बाद उन्होंने चाचा गंगा सिंह और परिवार के दूसरे सदस्यों पर वसीयत पर नकली साइन करने के आरोप लगाए.
चंद्रचूड़ सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने आरोप लगाया कि वसीयत पर फर्जी साइन करने के बाद उनके पिता और दिवंगत बलदेव सिंह को अपनी विरासत के अधिकारों से वंचित कर दिया गया. मीडिया से बातचीत करते हुए एक्टर ने बताया था कि जिस वक्त वसीयत लिखी गई थी, उस जगह पर जो लोग मौजूद थे, उनमें उनके पिता शामिल नहीं थे. साथ ही वसीयत को लेकर विवाद चल रहा है. फिर भी पिछले साल ही कुछ संपत्तियों को बेच दिया गया है. फिलहाल पुलिस को जो शिकायत दी गई है, उन सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच में पुलिस जुटी हुई है. जबकि, एक्टर की बुआ गंगा देवी ने कहा था कि एक्टर झूठ बोल रहे हैं. काफी पहले ही वो इस मामले में अपनी सफाई दे चुकी हैं.
दरअसल एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की बुआ ने कुछ वक्त पहले इस मामले में अपनी सफाई दी थी. उनका कहना था कि वसीयत पूरी तरह असली है और उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More