Updated On: Aug 07, 2026 | 03:46 PM IST

विज्ञापन

सार

Congress Protest In Bramhapuri: ब्रह्मपुरी में विजय वडेट्टीवार के नेतृत्व में कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में जनाक्रोश महा मोर्चा निकाला।

bramhapuri congress janakrosh morcha vijay wadettiwar government

ब्रह्मपुरी कांग्रेस जनाक्रोश मोर्चा (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Bramhapuri Congress Janakrosh Morcha: केंद्र और राज्य सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने ब्रह्मपुरी में विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार के नेतृत्व में जनाक्रोश महा मोर्चा निकाला। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज क्रीडांगण से शुरू हुए इस मोर्चे में कांग्रेस के अनुसार हजारों की संख्या में किसान, महिलाएं, युवा, मजदूर, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सरकार विरोधी नारों के बीच शहर के प्रमुख मार्गों से मोर्चा निकाला गया।

सभा को संबोधित करते हुए विजय वडेट्टीवार ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने देश की संपत्ति को लूटकर चुनिंदा उद्योगपतियों के हवाले कर दिया है और देश को गिरवी रखने जैसा महापाप किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों का लाभ आम जनता की बजाय बड़े उद्योगपतियों को मिला है।

विजय वडेट्टीवार ने सरकार को घेरा

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवानी वडेट्टीवार ने भी सभा को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की और अन्याय के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। बाद में ज्ञापन सौंप कर प्रमुख मांगें सरकार समक्ष रखी। महंगाई और बेरोजगारी को बनाया मुख्य मुद्दाः वडेट्टीवार ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, जबकि बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य संकट में है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

‘लाड़की बहन योजना’ और किसानों के मुद्दे पर भी हमला

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले ‘लाड़की बहन योजना‘ के जरिए बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद करीब एक करोड़ महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि धान उत्पादक किसानों को बोनस नहीं मिला और कर्जमाफी की घोषणा का भी किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिला।

भ्रष्टाचार और गोसेखुर्द परियोजना का किया जिक्र

वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि राज्य में बिना 40 प्रतिशत कमीशन के कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने गोसेखुर्द सिंचाई परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस परियोजना के लिए 5,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दिलाई गई थी, जिससे क्षेत्र में सिंचाई को बढ़ावा मिला। हालांकि, उनका आरोप था कि वर्तमान में परियोजना की गति धीमी है, जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े: अल नीनो का असर! बारिश के बावजूद प्यासे रहे बांध, चंद्रपुर जिले में जलसंकट की आशंका, इराई बांध 69% पर अटका

समृद्धि महामार्ग और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

उन्होंने आरोप लगाया कि समृद्धि महामार्ग के विस्तार के लिए किसानों की उपजाऊ जमीन कम मुआवजे पर अधिग्रहित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही दावा किया कि हजारों स्कूल बंद करने के फैसले से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। वडेट्टीवार ने स्मार्ट मीटर योजना को लेकर भी सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया।

Follow Navbharatlive whatsapp