
चेन्नई लव स्टोरी का कलेक्शन
Chennai Love Story Box Office: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से कई फिल्में हर हफ्ते रिलीज होती रहती हैं. इस हफ्ते भी चेन्नई लव स्टोरी फिल्म रिलीज हुई है. बड़ी फिल्मों की मौजूदगी के बीच भी ये फिल्म अच्छा कलेक्शन कर ले जा रही है. फिल्म ने काफी अच्छी शुरुआत कर ली है. चेन्नई लव स्टोरी ने रिलीज के ओपनिंग डे पर 8.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. फिल्म का ये कलेक्शन इसके बजट के मुकाबले बेहतर कहा जाएगा. बड़े नाम ना होने के बावजूद ये फिल्म अच्छी-खासी ऑडियंस इकट्ठा करने में सफल रही है.
फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक नेट कलेक्शन के मामले में ओपनिंग डे पर 4.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 5.69 करोड़ रुपये का रहा है. ये फिल्म दुनियाभर में 1638 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. ओवरसीज कलेक्शन के मामले में भी इस फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया है और 2.60 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस लिहाज से फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.29 करोड़ रुपये का हो गया है.
कितना है फिल्म का बजट?
इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है. ऐसा अनुमान है कि फिल्म का बजट काफी ज्यादा नहीं है और जैसा कलेक्शन ये फिल्म कर रही है उसके मुताबिक ये पहले वीकेंड में ही अपना बजट निकाल ले जाएगी. फिल्म का निर्देशन रवि नाम्बुरी ने किया है वहीं विशाला डाटला ने इसका निर्माण किया है. फिल्म में श्री गौरी प्रिया और किरण अब्बावारम का शानदार अभिनय भी देखने को मिला है. ज्यादा नामचीन कास्ट ना होने के बाद भी इस फिल्म का ये कलेक्शन सराहनीय माना जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 100 करोड़ रुपये की कमाई आसानी से कर सकती है.
ये भी पढ़ें- The India Story: पहले दिन 20 लाख भी न कमा सकी श्रेयस तलपड़े-काजल अग्रवाल की फिल्म, द इंडिया स्टोरी का हाल बुरा
कैसा है द ओडिसी और चेन्नई लव स्टोरी का हाल?
द ओडिसी की बात करें तो इस हॉलीवुड फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया है. फिल्म ने 9 दिन में ही भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 102.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया. वहीं दूसरी तरफ ग्रॉस कलेक्शन के आधार पर फिल्म की कमाई 122.18 करोड़ रुपये की रही. इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी काफी अच्छा जा रहा है. फिल्म ने दुनियाभर में 2,950 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. वहीं बात करें जन नेता फिल्म की तो इस फिल्म ने 112.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. वैसे तो ये कलेक्शन बहुत बढ़िया है लेकिन मेकर्स की उम्मीदों के हिसाब से ठीक-ठाक ही माना जाएगा.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More