मामले में अभी कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि प्रकाश पेंद्रो पट्टा संबंधी काम नहीं होने की वजह से नाराज था. आरोपी हमले के बाद से फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
मामले में अभी कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि प्रकाश पेंद्रो पट्टा संबंधी काम नहीं होने की वजह से नाराज था. आरोपी हमले के बाद से फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/27/man-attack-on-patwari-with-iron-rod-in-chhattisgarh-2026-08-27-23-56-59.jpg)
Attack on Patwari
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पट्टे का काम नहीं होने से नाराज लड़के ने पटवारी का सिर फोड़ दिया. सचराटोला का रहने वाला प्रकाश पेंद्रो लोहे की पाइप लेकर बुधवार को ऑफिस पहुंचा. वह पटवारी शुद्धु राम कोल के केबिन में घुसा और दरवाजा बंद करके उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. घटना मरवाही थाना क्षेत्र का है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मौके पर मौजूद लोगों ने खिड़की से उसको रोकने की कोशिश की और पिटाई का वीडियो बना लिया. वीडिया सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हुआ. वीडियो में प्रकाश ने कहा कि वह पिछले 3 साल से दफ्तर के चक्कर काट रहा है. पटवारी न तो काम कर रहा है और न ही पैसे वापस करने को राजी है.
अब जानें क्या है पूरा मामला
घटना बुधवार की है. दानीकुंडी स्थित हल्का क्रमांक-26 के पटवारी शुद्धु राम कोल अपने दफ्तर में मौजूद थे. तभी सचराटोला का रहने वाला प्रकाश पेंद्रो लोहे की रॉड लेकर उनके दफ्तर में घुसा और दरावाजा बंद कर दिया. इसके बाद प्रकाश ने रॉड से सीधा पटवारी पर हमला कर दिया. पटवारी एक ही हमले में जमीन पर नीचे गिर गया. युवक ने पटवारी को कुछ देर तक रॉड फंसा के रोककर रखा और अन्य लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया. दफ्तर की खिड़की से बाहर से लोग उनको रोकने की कोशिश कर रहे थे. बड़े मान-मनव्वल पर लड़के ने दरवाजा खोला और घायल पटवारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. उनका इलाज जारी है.
पट्टा संबंधी काम नहीं होने से नाराज था
मामले में अभी कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि प्रकाश पेंद्रो पट्टा संबंधी काम नहीं होने की वजह से नाराज था. वायरल हो रहे वीडियो में वह कह रहा है कि 3 साल से दफ्तर से चक्कर काट रहा हूं फिर भी उसका काम नहीं हुआ. पटवारी ने पैसे भी नहीं लौटाए. आरोपी हमले के बाद से फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.