CG Congress Return Applications: छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पार्टी में वापसी (CG Congress Return Applications) के लिए मिले 36 आवेदनों पर चर्चा की। 18 सितंबर को रायपुर के राजीव भवन में हुई बैठक में कुछ मामलों में कार्रवाई समाप्त करने पर सहमति बनी, जबकि कई प्रकरणों पर फैसला लंबित रखा गया। (CG Congress Wapsi)
https://youtu.be/FGNeivjZa0U
कांग्रेस में वापसी के 16 आवेदन निरस्त (CG Congress Wapsi)
रिपोर्टों के मुताबिक 16 आवेदनों को निरस्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। अमित जोगी (Amit Jogi ) और डॉ. रेणु जोगी (Renu Jogi) से जुड़े आवेदन पर भी अंतिम निर्णय नहीं हुआ। बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में हुई। अब 27 सितंबर को छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी सुखदेव भगत के रायपुर दौरे के दौरान इन मामलों पर आगे चर्चा होने की बात सामने आई है। जोगी कांग्रेस के कांग्रेस में विलय और नेताओं की वापसी से जुड़े आवेदन पहले दिए जा चुके हैं।
पार्टी के खिलाफ बयानों पर सख्त रुख के संकेत
समिति की मीटिंग में पार्टी के अनुशासन को लेकर बातचीत हुई। समिति ने साफ कर दिया कि पार्टी के विरुद्ध कोई भी बयान या कार्रवाई अनुशासनहीनता मानी जाएगी। मीडिया के माध्यम से दिए गए पार्टी विरोधी बयान भी सजा के दायरे में आ सकते हैं।
चुनाव के दौरान की गई कार्रवाई की समीक्षा (CG Congress Return Applications)
इस समिति ने विधानसभा और नगर निकाय चुनाव के समय नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई के मामलों पर विचार किया। साथ ही कांग्रेस में दोबारा शामिल (CG Congress Wapsi) होने के लिए आए आवेदनों पर भी बातचीत हुई।
मीटिंग में ये नेता रहे मौजूद (CG Congress Return Applications)
इस मीटिंग में वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनेन्द्र साहू, प्रभारी सचिव एस. संपत, जरिता लैतफलांग और विजय जांगिड ऑनलाइन शामिल हुए। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, धनेश पाटिला, प्रतिमा चंद्राकर, रवि घोष, जेपी श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा और नरेश ठाकुर जैसे अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
कुल 36 आवेदनों पर हुई चर्चा के बाद समिति ने कुछ मामलों में कार्रवाई समाप्त करने का फैसला लिया, जबकि बाकी मामलों पर आगे विचार किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: RPF Foundation Day 2026: रायपुर आएंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, 9 अक्टूबर को RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
लेखक
![]()