Chhattisgarh Tribal Department Name Changed: रायपुर: आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन राजधानी रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सरकार के मंत्रिमंडल ने कई जनहित और जनकल्याण से जुड़े फैसले लिए और प्रस्तावों को मंजूरी भी दी।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
बदला गया सरकारी विभाग का नाम
कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि, छत्तीसगढ़ में अब आदिम जाति विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे आदिवासी समाज से आते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों से वोट तो लिए, लेकिन उनके विकास के लिए काम नहीं किया। सीएम साय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने आदिवासियों के विकास के लिए अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाया था। इसी तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में आदिम जाति विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किया गया है।
ये है साय कैबिनेट के दो महत्वपूर्ण निर्णय
Chhattisgarh Tribal Department Name Changed: छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीर सैनिकों के अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए इन पदों पर 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है।
दूसरा मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ किया जाएगा।
अभिनन्दन प्रस्ताव पारित
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह केवल उपलब्धि का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम, जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित असाधारण कर्मयात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता और मंत्रिपरिषद की ओर से प्रधानमंत्री के कर्मयोग, जनसेवा और दूरदर्शी नेतृत्व का अभिनंदन किया।
Chhattisgarh Tribal Department Name Changed: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और देश की लंबे समय तक सेवा करते रहने की कामना की। मंत्रिपरिषद ने जीईएम (GeM) से लेकर जीएसटी तक, अनुच्छेद 370 हटाने, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण और नक्सलवाद से मुक्ति की दिशा में उठाए गए कदमों सहित राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना की।
मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि सहकारी संघवाद के माध्यम से छत्तीसगढ़ को अधिक संसाधन और भागीदारी मिली है। इसके साथ ही आवास, नल-जल, स्वच्छता, राशन, स्वास्थ्य और स्वच्छ ईंधन जैसी जनकल्याणकारी सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
इन्हें भी पढ़ें:
उदयवीर ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता
भारतीय बल्लेबाजों की अलग-अलग शैली ने क्रिकेट को बनाया अधिक रचनात्मक : रैना
2 बहनों ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, पड़ोसी परिवार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज को बिक्री बुकिंग 21 प्रतिशत बढ़कर 9,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने खैबर-पख्तूनख्वा में आपातकाल की घोषणा की, प्रांतीय सरकार का हुआ अंत