Chintaman Ganesh Temple: इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को थी. इस दिन से 10 दिन का गणेशोत्सव भी शुरू हो गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था. इसलिए, दस दिन तक उनके जन्म का उत्सव मनाया जाता है. गणेशोत्सव के समय सभी लोग गणेश जी से जुड़ी परंपराओं और उनके प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं. सोशल मीडिया पर सिद्धिविनायक मंदिर से लेकर जयपुर के मोतिडुंगरी मंदिर ने खूब चर्चाएं बटोरी है. ऐसे में अब हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं, जो मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध मंदिर है. इस मंदिर का नाम चिंतामन गणेश मंदिर है. कहा जाता है कि इस मंदिर में सदियों से एक अनोखी परंपरा मानी जा रही है. भक्त अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए इस मंदिर में प्रार्थना करते हैं. मंदिर की दीवारों पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं. चलिए जानते हैं इस मंदिर के बारे में.
कहां है चिंतामन मंदिर?
चिंतामन गणेश मंदिर भगवान गणेश को समर्पित मंदिर है. यह मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन और राजधानी भोपाल के बीच पड़ने वाले कस्बे सिहोर में स्थित है. धार्मिक मान्यता है कि इस मंदिर में बप्पा के दर्शन करने से और पूजा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और सभी प्रकार की चिंताओं से मिलती है. इसलिए, इस मंदिर का नाम चिंतामन गणेश कहा जाता है. गणेश चतुर्थी के समय इस मंदिर में विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश जी के दर्शन करने आते हैं, उनके समक्ष मनोकामनाएं प्रकट करते हैं. यह प्रसिद्ध मंदिर से महाकालेश्वर मंदिर से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: अलौकिक सौंदर्य, दिव्य रूप और लंबे केश... राधा अष्टमी पर जानिए कैसा था राधा-रानी का स्वरूप
क्यों मंदिर में बनाया जाता है स्वास्तिक?
चिंतामन गणेश मंदिर की एक सबसे प्यारी और सदियों पुरानी परंपरा है दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाना. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब कोई भक्त भगवान गणेश जी के समक्ष अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं तो वह मंदिर की दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से भक्त भगवान गणेश के सामने अपनी इच्छाओं को प्रतीक माना जाता है. भक्त यहां विश्वास के साथ गणपति बप्पा से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं.
सीधा स्वास्तिक कब बनाया जाता है?
इस परंपरा के अनुसार, सबसे रोचक हिस्सा तब होता है जब मनोकामना पूरी होने के बाद पूजा से जुड़ा हुआ है. धार्मिक मान्यता है कि जब भक्त की इच्छाएं पूरी हो जाती है तो उसे दोबारा से चिंतामन गणपति मंदिर में दर्शन करने जाना होता है. इस मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालु दीवार पर उल्टे स्वास्तिक की जगह पर सही और सीधा स्वास्तिक बनाते हैं. इसे भगवान गणेश के प्रति आभार व्यक्त करने और मनोकामना पूरी होने के रूप में धन्यवाद का प्रतीक होता है.
क्यों खास है यह रस्म?
सनातन धर्म में स्वास्तिक को शुभता, मंगल और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. चिंतामन गणेश मंदिर में उल्टा स्वास्तिक बनाने की परंपरा भी एक धार्मिक आस्था से जुड़ा है. भक्त अपनी इच्छा भगवान गणेश के आगे समर्पित करते हैं और मनोकामना पूरी होने पर आभार प्रकट किया जाता है. इस परंपरा में भक्त और भगवान के बीच विश्वास तथा श्रद्धा का भाव रहता है. हालांकि, मनोकामनाएं पूरी होना धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत आस्था का विषय भी होता है. इस परंपरा के कारण चिंतामन गणेश मंदिर में भक्त दर्शन करने आते हैं.
चिंतामन मंदिर की मुख्य विशेषताएं
इस मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान गणेश की तीन मूर्तियां स्वयंभू हैं. यहां गणेश मंदिर में तीन दिव्य स्वरूपों में विराजमान हैं. चिंतामन गणेश, जो भक्तों की चिंताएं और मानसिक तनाव दूर करते हैं. इच्छामण गणेश, भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाले बप्पा कहलाते हैं. सिद्धि विनायक, रिद्धि-सिद्धि प्रदान करने वाले गणेश जी विराजमान हैं. इस मंदिर में गणेश जी के साथ उनकी दोनों पत्नियां रिद्धि और सिद्धि भी विराजमान हैं.
चिंतामन मंदिर का इतिहास क्या है?
गणेश जी के इस प्राचीन मंदिर का निर्माण 11वीं और 12वीं शताब्दी में परमार के राजाओं ने बनवाया था. इसके बाद मराठा राजवंश के राजाओं ने दोबारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था. धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम ने भी अपने वनवास के दौरान पूजा की थी. मालवा क्षेत्र में ऐसी परंपरा है कि लोग अपने विवाह का पहला निमंत्रण इस मंदिर में देते हैं और नए वाहनों की भी पूजा करने आते हैं.
चिंतामन गणेश मंदिर से जुड़ी है प्राचीन कथा क्या है?
मध्य प्रदेश के इस मंदिर में चिंतामन गणेश मंदिर में भगवान राम और सीता से जुड़ी पौराणिक कथा बहुत प्रसिद्ध है. मान्यता है कि लंका विजय होने के बाद अयोध्या लौटते समय भगवान राम, सीता और लक्ष्मण तीनों इस स्थान पर ठहरे थे. कहते हैं कि वनवास के दौरान माता सीता को प्यास लगी थी तो भगवान राम के निर्देश पर लक्ष्मण जी ने अपनी बाणविद्या से धरती पर बाण चलाकर गंगा नदी को प्रकट किया. यहां आज भी बाणगंगा नदी मौजूद है. इस स्थान पर माता सीता मे बाल गणेश स्वरूप की रेत से प्रतिमा बनाई थी और पूजा की थी. इस मूर्ति को भी चिंतामन बप्पा के रूप में स्वयंभू रूप में प्रकट हुए.
मध्य प्रदेश के अन्य प्रसिद्ध गणेश मंदिर कौन से हैं?
- खजराना गणेश मंदिर- यह मध्य प्रदेश के इंदौर में वर्ष 1735 में अहिल्याबाई होल्कर ने स्थापित किया था.
- बड़ा गणपति मंदिर- इंदौर के इस गणेश मंदिर को दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमाओं में से एक माना जाता है. इस मंदिर की स्थापना 1901 में हुई थी.
- उच्छिष्ट महागणपति मंदिर- खरगौन का यह मंदिर इकलौता और दुनिया के चुनिंदा तांत्रिक स्वरूप वाले गणेश मंदिरों में से एक है.
ये भी पढ़ें- Radha Ashtami 2026: आज है राधाष्टमी पर्व, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)