Published: Saturday, August 1, 2026, 10:42 [IST]
Urwashi Viral Video Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुंबई प्रदर्शन के दौरान डांस वीडियो की वजह से चर्चा में आईं उर्वशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका नया रिएक्शन वीडियो और उस पर शुरू हुई बहस है। दरअसल, उर्वशी के वीडियो को बीजेपी छत्तीसगढ़ ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि कौन सा gen-z चुनेंगे आप। साथ ही उसमें उर्वशी और उनके साथ डांस वाली रील बनाने वाली लड़कियों को बाबर की विरासत पर ठुमके लगाने वाली बताया गया है।
उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने पूरे मामले पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी, साथ ही यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में उनके अकाउंट पर बड़ी संख्या में ऐसे लोग पहुंच रहे हैं, जिनकी वजह से वह सहज महसूस नहीं कर रही हैं। वीडियो क्रिएटर खुशेंद्र कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर दावा किया।
वीडियो क्रिएटर ने क्या कहा?
वीडियो क्रिएटर खुशेंद्र कुमार (prophecyy___) ने अपने वीडियो में कहा, "BJP छत्तीसगढ़ के इंस्टा हैंडल से यह वीडियो पोस्ट होता है, जहां डांस करती लड़कियों को 'बाबर की विरासत' बता दिया गया। उनको लगा कि लड़की डर जाएगी, डिप्रेशन में चली जाएगी या माफी मांग लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह वही जनरेशन है जिसने नेताओं को नए-नए शब्द सिखा दिए। इस लड़की ने अपने जवाब से BJP छत्तीसगढ़ के एडमिन को करारा जवाब दिया है। जो बातें वो कर रहे हैं, वैसी बातें तो हम लोग रोज अपने WhatsApp ग्रुप में करते हैं। आप उसका वीडियो देखिए, मजा आ जाएगा।"
ये भी पढ़ें: 'पहले रिश्तेदारों को दी धमकी, अब रो-रोकर मांग रहीं मदद', CJP प्रोटेस्टर सपना हरजानी का वीडियो हुआ वायरल
उर्वशी का रिएक्शन वीडियो वायरल
उर्वशी ने अपने वीडियो की शुरुआत में कहा, "मेरी परमिशन के बिना मेरा वीडियो इस्तेमाल किया गया और उस पर यह कैप्शन लगाया गया। इसके बाद मेरे DM में लगातार लोग पूछ रहे हैं कि क्या मैं ठीक हूं।"

इसके बाद वह हंसते हुए कहती हैं, "मैं वही Gen Z छात्रा हूं जिसके साथ यह हुआ है। मैं इसे इतनी गंभीरता से नहीं ले सकती, इसलिए यह मेरा रिएक्शन वीडियो है।" इसके बाद उर्वशी ने मजाकिया अंदाज में बीजेपी की पोस्ट की कमियों को एक्सप्लेन किया है। उर्वशी ने अपने वीडियो में कहा, "सबसे पहले, आपका कैप्शन गेम बहुत कमजोर है। 'बाबर की विरासत' जैसी बात आज के युवाओं से जुड़ ही नहीं पाती। इसे थोड़ा रिलेटेबल बनाइए।"
उन्होंने आगे कहा, "2026 में भी Divide and Rule? जिन Gen Z युवाओं की एकजुटता ने संसद तक नए शब्द पहुंचा दिए, उन्हें बांटने की कोशिश क्यों?" उर्वशी ने अपने अकादमिक रिकॉर्ड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मुझे 10वीं में 93 प्रतिशत और 12वीं में भी 93 प्रतिशत अंक मिले। मैंने पढ़ाई के साथ डांस और कंटेंट क्रिएशन दोनों किया। मेरे घर में सिर्फ डांस के अवॉर्ड नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई, योग और कराटे के अवार्ड्स भी हैं। इसलिए पढ़ाई और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज साथ-साथ चल सकती हैं।"
'सड़क पर डांस करना जश्न मनाने का तरीका है'
उर्वशी ने कहा, "जब भी कोई जीतता है तो लोग सड़क पर डांस करते हैं। फिर इसे गलत क्यों माना जा रहा है? मुझे समझ नहीं आता।" उन्होंने आगे कहा, "'Brown Girl Trauma' देने की कोशिश मत कीजिए। हम उस दौर से आगे निकल चुके हैं। हमें डराने की कोशिश अब काम नहीं करती।"
वीडियो के आखिर में उर्वशी ने कहा कि वह मजाक जरूर कर रही थीं, लेकिन एक बात गंभीर है। उन्होंने कहा, "पिछले तीन दिनों में मेरे पेज पर 70 हजार से ज्यादा नए फॉलोअर्स आए हैं, लेकिन उनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जिनकी वजह से मैं सहज महसूस नहीं कर रही हूं। अगर आप लड़कियां हैं या अच्छे लोग हैं, तो इस वीडियो को शेयर, कमेंट और फॉलो कीजिए। मैं चाहती हूं कि यह सही लोगों तक पहुंचे।"
ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट में 'मोदी की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू का बुरा हाल, पैसों के लिए कर रही गलत काम! कहा-मजबूरी है