Updated: Thursday, August 6, 2026, 19:03 [IST]
CJP Protest Mohammad Junaid Viral Video: झारखंड छात्र आंदोलन के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मोहम्मद जुनैद प्रदर्शन स्थल पर पानी की बोतलें और चिप्स बांटता दिखाई दे रहे हैं। ये वही जुनैद हैं जो CJP प्रोटेस्ट के दौरान चर्चा में आए थे। रिपोर्टर से बातचीत में उन्होंने खुद को लॉ ग्रेजुएट बताया और कहा कि वह गाजियाबाद में अपने परिवार की डेयरी का काम संभालते हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह न्यायिक सेवा (जुडिशियरी) की तैयारी कर रहा है और भविष्य में जज बनना चाहते हैं। जुनैद के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ यूजर्स उनके पुराने बयानों का हवाला देकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कई लोग उसकी भूमिका को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।
रिपोर्टर से बातचीत में क्या कहा?
वीडियो में रिपोर्टर ने सबसे पहले मोहम्मद जुनैद से पूछा कि वह प्रदर्शन स्थल पर कब पहुंचे। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वह सुबह ही वहां आए हैं। इसके बाद जब उनसे उनके काम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह लॉ ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में उनके परिवार की पुश्तैनी भैंस डेयरी है और उसी काम से भी जुड़े हुए हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह इन दिनों न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं।
📣 Today, Mohammad Junaid went to the Jharkhand students' protest with lots of water bottles and chips:
He said that he is a law student, runs a dairy, and is preparing of judiciary to become a judge. Earlier, he claimed that he owned a mobile shop in Ghaziabad.
If he is a law… pic.twitter.com/yylwFzu0ky
— TEJASH 🚩 (@Tejashyy) August 6, 2026
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके लिए प्रार्थना की जाए ताकि भविष्य में वह जज बन सकें। रिपोर्टर ने जवाब में कहा कि वह यही कामना करते हैं कि न्यायिक सेवा की परीक्षाएं पूरी निष्पक्षता से हों और योग्य उम्मीदवार ही जज बनें। इस पर जुनैद ने भी सहमति जताई।
ये भी पढ़ें: 'मोदी की तेरहवीं' मनाने वाली नीशू ने फिर काटा बवाल! मकान मालिक के 'बेदखल' करने के बाद क्या हुआ? देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर पुराने दावों की भी चर्चा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि इससे पहले मोहम्मद जुनैद खुद को गाजियाबाद में मोबाइल की दुकान चलाने वाला बता चुके हैं। अब उनके डेयरी व्यवसाय और लॉ ग्रेजुएट होने के बयान को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए कि यदि जुनैद कानून की पढ़ाई कर चुके हैं और न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं, तो प्रदर्शन के दौरान उनकी भूमिका केवल राहत सामग्री बांटने तक ही क्यों सीमित रही। कुछ लोगों ने यह भी सवाल किया कि क्या उन्हें कानूनी मामलों में भी कोई जिम्मेदारी दी गई थी।
ये भी पढ़ें: प्लान करके वायरल किया गया था CJP प्रोटेस्ट का वीडियो? तीन कंपनियां और 100 यूट्यूबर पुलिस की रडार पर