कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि मेटा इंस्टाग्राम पर मेरी पोस्ट्स को लगातार ब्लॉक कर रहा है. उन्होंने कहा कि मैं सोशल मीडिया कंपनियों से अपील करता हूं कि वे सरकार के दबाव में न आएं.

Written By : संतोष सिंह |  Updated at : 12 Sep 2026 11:35 AM (IST)

Preferred Sources

CJP Saurav Das stated Meta blocking Instagram posts target Modi govt CJP नेता सौरव दास मोदी सरकार पर भड़के, बोले- 'इंस्टाग्राम पर मेरी...'

मोदी सरकार पर भड़के CJP नेता सौरव दास

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि मेटा इंस्टाग्राम पर मेरी पोस्ट्स को लगातार ब्लॉक कर रहा है. इसे लेकर उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. सौरव दास ने शनिवार (12 सितंबर) को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मेरे सोशल मीडिया अकाउंटस को लगातार टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि किसी नय्यर गितेश ने अक्षत त्रिपाठी के साथ मेरे वीडियो की रिपोर्ट की. उन्होंने बताया कि अक्षत 20 साल का स्टूडेंट है, जिसके लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने 5 लाख रुपये का बेल बॉन्ड जारी किया था.

इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी मेटा पर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंटस, अकाउंटस की रीच और ब्लॉक करने को लेकर सोशल मीडिया कंपनियों को भी घेरा है. उन्होंने एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि क्या मेटा में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती? इसकी वजह से मेरे अकाउंट की रीच कम हो रही है. 

Meta continues to block my posts on @instagram. Some Nayyar Gitesh reported my video with Akshat Tripathi, the 20 year old student who was issued a 5 Lakh bail bond by Greater Noida authorities.

Does @Meta have no checks? This is leading to my account having restricted reach. I… pic.twitter.com/MM7H8SB9mp

— Saurav Das (@SauravDassss) September 12, 2026

सरकार को घेरा
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सौरव दास ने कहा कि मैं सोशल मीडिया कंपनियों से फिर अपील करता हूं कि वे सरकार के दबाव में न आएं. सौरव दास ने अपनी पोस्ट के साथ ही अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जो कि कॉपीराइट वायलेशन को लेकर है. इसमें लिखा है कि योर कंटेंट इज ब्लॉकड. उनके 10 सितंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए कंटेंट को ब्लॉक किया गया है.

कौन हैं सौरव दास
सीजेपी नेता और प्रवक्ता सौरव दास के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वो दिल्ली के ही निवासी हैं. सौरव खोजी पत्रकार भी हैं. सौरव ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन किया है. साल 2017 में 18 साल की उम्र में सौरव ने सूचना का अधिकार कानून (RTI) का इस्तेमाल करना शुरू किया और कई बड़े खुलासे किए थे. 

सौरव ने साल 2020 में एक पेशेवर पत्रकार के रूप में लिखना शुरू किया था. इस दौरान कानून, शासन, न्यायपालिका, अपराध और संस्थागत पारदर्शिता पर कई आर्टिकल लिखे. बता दें कि सीजेपी नेता सौरव दास के आर्टिकल द कारवां, अल जजीरा, द वायर और द हिंदू जैसे कई बड़े संस्थानों में भी प्रकाशित हुए हैं. 

ये भी पढ़ें

अब क्या करने जा रहे सोनम वांगुचक? अभिजीत दीपके भी साथ, किया बड़ा ऐलान

संतोष सिंह एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. वो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों की कवरेज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 1 दशक से सक्रिय हैं. संतोष ने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ चैनल में टिकर (ब्रेकिंग) से की थी. 

संतोष इससे पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. संतोष ने JIMMC नोएडा से मास कम्युनिकेशन में PG डिप्लोमा किया है.

Read More

Published at : 12 Sep 2026 11:35 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola