अभिजीत दीपके और CJP के सदस्यों का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें अभिजीत सभी से कहते हुए नजर आ रहे हैं, कि उनके बिना कोई गार्डन में अकेला नहीं घूमेगा. यह वीडियो सीजेपी में अंतरकलह के दावों पर आया है.
Written By : कार्तिक सागर समाधिया | Updated at : 26 Oct 2026 10:22 PM (IST)

सीजेपी के सदस्यों का मजेदार वीडियो हो रहा वायरल
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने साथियों के साथ मुलाकात के बाद एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो सभी से कहते दिख कर रहे हैं कि मेरे बिना कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा. सीजेपी के सदस्यों का यह वीडियो ऐसे वक्त आया है, जब उनके बीच सोशल मीडिया के हैंडल्स पर आंतरिक कलह की बात कही जा रही है.
इसी पर अभिजीत दीपके ने मजाकिया अंदाज में तंज कसा है. वीडियो में अभिजीत के अलावा बाकि अन्य सदस्य सौरव दास, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह और अजिंक्य शिंदे समेत अन्य सदस्य भी हैं. वीडियो एक पार्क का है. बाकी सदस्य आगे आगे चलते हैं, तभी अभिजीत कहते हैं, इसके बाद कोई गार्डन में अकेले नहीं घूमेगा. कुछ सेकंड का सन्नाटा फिर सभी एक साथ कहते हैं, ओके शक्तिमान और हंसने लगते हैं.
"मेरे बिना कोई अकेले Garden में नहीं घूमेगा" — Abhijeet Dipke https://t.co/vSJuO80W75
— CJP Gems | (@GameonNewbie) October 26, 2026
अभिजीत ने सौरव-आशुतोष के साथ एक फोटो भी शेयर की
इससे पहले अभिजीत ने सौरव और आशुतोष के साथ एक फोटो शेयर करते हुए, आंतरिक कलह के दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था. इस पोस्ट में उन्होंने Internal Rift कहा था. इसे आशुतोष और सौरव ने भी अपने हैंडल पर रिशेयर किया.
अंतरकलह को लेकर सोशल मीडिया पर अपने दावे
दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि आशुतोष और सौरव दास ने अभिजीत दीपके को धोखा दे दिया है. अभिजीत गुस्सा होकर महाराष्ट्र अपने घर चले गए हैं. अभिजीत ने जो तस्वीर शेयर की है, उसपर सौरव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फेंडशिप हो गई है, मित्रों. वहीं, आशुतोष ने कहा कि सीजेपी में फूट. तीनों ने अपने अपने अंदाज में तंज कसा है.
आगे के प्लान का जल्द करेंगे ऐलान
अभिजीत ने द रेड माइक को दिए इंटरव्यू में साफ करते हुए आशुतोष और सौरव के तिरंगा झंडा फहराने वाले मामले पर कहा कि उन्होंने दोनों से कहा है कि अगर ऐसा कुछ करना है, तो तीनों साथ जाएंगे. मेरे बिना गार्डन में कोई अकेला नहीं घूमेगा. साथ ही बताया कि आगे के प्लान पर जल्द ही फैसला लेंगे.

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.
Contact: [email protected]
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/
Read More
Published at : 26 Oct 2026 10:22 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola