जोधपुर में CJP के ‘शिक्षा बचाओ-देश बचाओ’ कार्यक्रम में हंगामा हुआ. ABVP कार्यकर्ताओं पर दीवार फांदकर घुसने की कोशिश का आरोप, 4 हिरासत में लिए गए.

Written By : करनपुरी, जोधपुर |  Updated at : 23 Aug 2026 10:16 PM (IST)

Preferred Sources

Jodhpur CJP Education Save Country Save Program ruckus ABVP media misbehavior allegations Ann जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप

जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल

Source : करनपुरी

जोधपुर में रविवार (23 अगस्त) को CJP के ‘शिक्षा बचाओ-देश बचाओ’ कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया. गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में आयोजित सेमिनार में CJP नेता आशुतोष रांका भी शामिल हुए. उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसी दौरान परिसर के बाहर कुछ लोगों के पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया.

कार्यक्रम के दौरान ABVP से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं पर जबरन दीवार फांदकर परिसर में दाखिल होने की कोशिश करने का आरोप लगा. हालात को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा बढ़ाई. पुलिस ने एहतियात के तौर पर 4 लोगों को हिरासत में लिया. इसके बाद कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल पर तनाव की स्थिति बनी रही.

जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग

मीडिया कवरेज को लेकर भी विवाद

कार्यक्रम के बीच मीडिया कवरेज को लेकर भी विवाद सामने आया. आरोप है कि CJP के कुछ कार्यकर्ताओं ने कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. इस घटना के बाद नाराज मीडिया कर्मियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया. मीडिया और आयोजकों के बीच हुए विवाद के चलते कार्यक्रम की कवरेज प्रभावित हुई.

हंगामे की सूचना मिलते ही कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए.

कुछ समय तक परिसर में तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते हालात काबू में रहे. बाद में स्थिति सामान्य हो गई और ‘शिक्षा बचाओ-देश बचाओ’ कार्यक्रम को आगे जारी रखा गया.

राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल

शिक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा

‘शिक्षा बचाओ-देश बचाओ’ कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था और देश से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की गई. हालांकि, कार्यक्रम के दौरान हुआ हंगामा और मीडिया कर्मियों के साथ कथित बदसलूकी का मामला पूरे आयोजन पर भारी पड़ गया. पुलिस की कार्रवाई और मीडिया के बहिष्कार के चलते CJP का यह कार्यक्रम चर्चा में आ गया.

और पढ़ें

About the author करनपुरी, जोधपुर

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More

Published at : 23 Aug 2026 10:16 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola