सीजेपी प्रोटेस्ट का स्वरा भास्कर भरपूर समर्थन कर रही हैं. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर करके सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे सरकार ने स्टूडेंट्स के खिलाफ जंग छेड़ दी है.

Written By : संदीप मेहरा |  Updated at : 22 Jul 2026 06:21 PM (IST)

Preferred Sources

shame swara bhaskar slams government delhi police cjp protest shares video watch here CJP Protest: 'शर्म की बात है...' सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है

सरकार के खिलाफ स्वरा भास्कर ने बोला हमला

Source : Instagram

नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ सीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है. इस विरोध प्रदर्शन से बड़ी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं और इसे लगातार बॉलीवुड सेलेब्स का भी समर्थन मिल रहा है. सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी कर रही हैं. वो स्टूडेंट्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई हैं. अब उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ हो रही बर्बरता को लेकर भारत सरकार पर जमकर हमला बोला है.

छात्रों पर हो रही बर्बरता से भड़कीं स्वरा भास्कर

बता दें कि दिल्ली के जंतर मंतर पर कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स सोमवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने पर संसद भवन की ओर बढ़ रहे थे. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में तैनात जवानों से उनकी झड़प हो गई थी और कई स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज भी किया गया था.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को कौन-कौन सी बीमारी है? 83 साल की उम्र में इन खतरनाक हेल्थ इश्यूज से जूझ रहे हैं बिग बी!

स्टूडेंट्स पर हो रही बर्बरता पर स्वरा भास्कर ने भारत सरकार पर भड़कते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसमें एक्ट्रेस ने कहा, 'क्या आप ये जानते हैं कि जंतर मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट को लेकर सरकार का रवैया कैसा है? उन्होंने दिल्ली पुलिस को खुली छूट दे रखी है. उनके पास RAF है, CRPF की 20 कंपनियां हैं और अब वे कश्मीर से पैरामिलिट्री CRPF की 10 और कंपनियां भी बुला रहे हैं.'

स्वरा भास्कर ने कहा- शर्म की बात है

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'स्टूडेंट्स शांतिपूर्ण तरीके से अपनी जायज मांगों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं.' एक्ट्रेस ने आगे सरकार की स्टूडेंट्स के खिलाफ तैयारी को देखते हुए सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या पाकिस्तान और चीन से भी ज्यादा हमारे स्टूडेंट्स खतरनाक है? उन्होंने आगे कहा, 'भारत सरकार ने हमारे देश के युवाओं और बच्चों के ख़िलाफ जंग छेड़ दी है. ये सच में शर्मनाक है.'

CJP Protest: 'शर्म की बात है...' सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है

ये भी पढ़ें: रियलिटी शो में हार गए थे अरमान मलिक, 12 साल की उम्र में आमिर की फिल्म में गाया था गाना

CJP प्रोटेस्ट को इन सेलेब्स का भी मिला साथ

सीजेपी के प्रोटेस्ट को स्वरा भास्कर के अलावा और भी कई मशहूर हस्तियों ने अपना समर्थन दिया है. इनमें नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, सोनू सूद, रितेश देशमुख, प्रीति जिंटा, प्रकाश राज, भूमि पेडनेकर, जेनेलिया देशमुख, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, दिलजीत दोसांझ आदि शामिल हैं.

और पढ़ें

About the author संदीप मेहरा

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More

Published at : 22 Jul 2026 06:19 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola