
एक्टर तृषा को लेकर कमेंट करने पर उदयनिधि को गिरफ्तार किया गया.
फिल्म एक्टर तृषा कृष्णन को लेकर दिए विवादित कमेंट पर तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की सत्तारुढ़ पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने तृषा के खिलाफ विपक्ष के नेता की टिप्पणी को लेकर पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद DMK नेता उदयनिधि को हिरासत में ले लिया गया. हिरासत में लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
तंजावुर में TVK की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट महिला विंग की संयोजक एस. भैरवी ने तंजावुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. तमिलनाडु पुलिस ने तंजावुर में उस घर के सामने भारी पुलिस बल तैनात किया था जहां DMK नेता ठहरे हुए थे.
#WATCH | Tamil Nadu | DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin detained by Police from his Chennai residence, following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against CM Vijay pic.twitter.com/d1evXEG2By
— ANI (@ANI) August 4, 2026
तंजावुर में विवादित कमेंट करने का आरोप
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, विपक्षी नेता स्टालिन ने तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर एक जनसभा के दौरान फिल्म अभिनेत्री को लेकर दोअर्थी बातें कही थी. जनसभा में अपने भाषण के दौरान, तमिलनाडु के विपक्ष के नेता जब भाषण दे रहे थे तो उन्हें बीच में रोक दिया गया क्योंकि भीड़ में मौजूद कुछ लोग “तृषा, तृषा” के नारे लगाने शुरू कर दिए.
इस पर थोड़ी देर के लिए उन्होंने अपना भाषण रोका दिया और कहा, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, उन्हें वहां जरूर पहुंचना चाहिए.” हालांकि उन्होंने यह साफ करने की कोशिश की कि वह कावेरी नदी की बात कर रहे थे.
#WATCH | DMK leader and LoP Udhayanidhi Stalin detained by Police from his Chennai residence, following an FIR against him over his alleged defamatory remarks against CM Vijay. Slogans directed at actor Trisha were raised at his rally yesterday. pic.twitter.com/wTM6rABo85
— ANI (@ANI) August 4, 2026
स्टालिन पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप
लेकिन उदयनिधि की टिप्पणी को लेकर TVK ने यह आरोप लगाया कि उदयनिधि स्टालिन ने ‘तृषा-तृषा’ के नारों का जवाब एक अश्लील और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी से दिया.
पार्टी की शिकायत में स्टालिन और डीएमके की IT विंग के अधिकारियों पर जानबूझकर महिलाओं का अपमान करने और अभिनेत्री तथा आम महिलाओं को मानसिक तनाव देने का आरोप लगाया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अगुवाई वाली पार्टी ने जानबूझकर इस घटना का 2 मिनट से अधिक का वीडियो सोशल मीडिया X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया.
इस गिरफ्तारी के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है. चेन्नई में TVK कार्यकर्ताओं ने DMK नेता और विपक्ष के नेता (LoP) उदयनिधि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं उदयनिधि को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर तिरुचिरापल्ली में DMK नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More