देश
- Edited by: पीयूष कुमार
- Updated Aug 10, 2026, 09:06 PM IST
Suniel Shetty Meets Samrat Chaudhary: बिहार में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए अभिनेता सुनील शेट्टी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य की नई फिल्म शूटिंग नीति और फिल्म निर्माताओं को बिहार में शूटिंग के लिए आकर्षित करने पर चर्चा हुई। सुनील शेट्टी ने बताया कि अक्टूबर से बिहार में उनकी फिल्म की करीब 50-60 दिनों तक शूटिंग होगी।
![]()
सुनील शेट्टी ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, बिहार में 50-60 दिन होगी फिल्म की शूटिंग। CM samrat chaudhary x hadle
Suniel Shetty Meets Samrat Chaudhary: बिहार में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के सिलसिले में एक्टर सुनील शेट्टी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान बिहार की नई फिल्म शूटिंग नीति और राज्य में फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
माना जा रहा है कि सरकार की कोशिश बिहार को फिल्म निर्माताओं के लिए एक आकर्षक शूटिंग डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने की है। राज्य में मौजूद ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक लोकेशन फिल्मों के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं। सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा,"अक्टूबर से 50-60 दिनों तक फिल्म की शूटिंग होगी। बिहार सरकार ने बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। वे चाहते हैं कि लोग यहां आकर शूटिंग करें।" उन्होंने आगे कहा कि बिहार में बहुत अच्छी-अच्छी जगहें हैं। फिल्म जब चलती है तो उसकी शुरुआत बिहार-यूपी से ही होती है। इन राज्यों के ऑडियंस बहुत अच्छी है। फिल्मों को समझती है।
बिहार में शूटिंग को लेकर उत्साहित सुनील शेट्टी
बता दें कि सुनील शेट्टी बिहार में फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन देखने और संभावनाओं का जायजा लेने पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए बिहार में करीब 50 से 60 दिनों की शूटिंग की जरूरत हो सकती है। नई फिल्म नीति लागू होने के बाद राज्य में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स के आने की उम्मीद बढ़ी है। फिल्म शूटिंग बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं। शूटिंग के दौरान स्थानीय कलाकारों, तकनीकी कर्मचारियों, होटल, परिवहन और अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को काम मिलने की संभावना है।
सरकार का फोकस फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर
बिहार सरकार लंबे समय से राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने और बिहार की लोकेशन को फिल्म निर्माताओं के सामने लाने की दिशा में काम कर रही है। फिल्म पॉलिसी के जरिए सरकार का उद्देश्य फिल्म निर्माताओं को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना और राज्य को फिल्म शूटिंग के प्रमुख केंद्रों में शामिल करना है।
![]()
पीयूष कुमारauthor
पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article