हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही चल रही है। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री विपुल गोयल पटवारियों और सफाईकर्मियों की हड़ताल पर बोलने लगे। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपुल गोयल ने कहा, “ये लोग मुझे बोलने नहीं

.

इस बीच कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक फोन पर बात करने लगीं। इस पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा, “आप चार बार की विधायक हैं।” इसके बाद मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा, “आपको सफाईकर्मियों से हमदर्दी नहीं है। आप प्रदेश का वातावरण खराब कर रहे हैं। ये लोग राजनीतिक करना चाहते हैं, इन्हें मैं छोडूंगा नहीं।” यह सुनकर कांग्रेस विधायकों ने फिर हंगामा किया।

तभी नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा- बेदी ने कहा कि तुम्हें छोड़ूंगा नहीं। ये हमें धमकी दे रहे हैं।

सफाईकर्मियों के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक बोलने लगीं तो मंत्री विपुल गोयल ने सवाल उठाए। इसके बाद भुक्कल ने कहा कि पूरे समाज का ठेका कृष्ण बेदी नहीं ले सकते।

सफाईकर्मियों के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक बोलने लगीं तो मंत्री विपुल गोयल ने सवाल उठाए। इसके बाद भुक्कल ने कहा कि पूरे समाज का ठेका कृष्ण बेदी नहीं ले सकते।

सदन की कार्यवाही के बड़े अपडेट्स….

हिसार को राजधानी बनाने की मांग

कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने शून्यकाल में कहा कि उकलाना हलके के कुछ गांवों की तहसील खेड़ी चौपटा लगती है। इन चार गांवों को उनकी इच्छा के अनुसार हिसार और हांसी में शामिल किया जाए। SYL को लेकर हमारे हक में फैसला है। जब मुख्यमंत्री पंजाब जाएं तो वहां के मुख्यमंत्री से हरियाणा के हिस्से का पानी मांगें। हरियाणा की राजधानी और हाईकोर्ट हिसार में बनाए जाएं।

CM बोले- काम हुए, लेकिन प्रशंसा नहीं

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सवाल किया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (KDB) के नजदीक जमीन के विकास के लिए क्या कोई प्रावधान किया गया है? इस पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के आसपास की 100 एकड़ जमीन के विकास के लिए DPR तैयार हो गई है। बहुत जल्द इस पर काम शुरू होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जवाब दिया कि ब्रह्मसरोवर के आसपास सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। कुछ कामों के टेंडर हो चुके हैं। गीता द्वार पर भी काम जारी है। रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का उद्घाटन हो चुका है। शहर को छह रेलवे फाटकों से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये काम तेजी से हुए हैं, लेकिन इनकी प्रशंसा नहीं की गई।

लाइव अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…