उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर प्रस्तावित पद्मलोक आवासीय योजना का भूमि पूजन करेंगे.

Google Search

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर प्रस्तावित पद्मलोक आवासीय योजना का भूमि पूजन करेंगे.

author-image

New Update

Yogi government

cm yogi adityanath Photograph: (ani)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर प्रस्तावित पद्मलोक आवासीय योजना का भूमि पूजन करेंगे. इस योजना के तहत गरीब परिवारों के लिए 76 फ्लैट बनाए जाने की योजना है. खास बात यह है कि इससे पहले भी प्रयागराज में अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जा चुके हैं.

अतीक अहमद से मुक्त जमीन पर दूसरी आवासीय परियोजना

प्रयागराज के कसारी-मसारी इलाके में पद्मलोक आवासीय योजना के भूमि पूजन की तैयारी की जा रही है. इस परियोजना के लिए जिस जमीन को चुना गया है, उसे माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराया गया था. यह इलाका कभी अतीक अहमद के प्रभाव वाले क्षेत्रों में गिना जाता था.

इससे पहले 26 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लूकरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले 76 फ्लैटों की आधारशिला रखी थी. ये फ्लैट 1,731 वर्ग मीटर जमीन पर बनाए गए थे, जिसे अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराया गया था. अब कसारी-मसारी में प्रस्तावित नई आवासीय परियोजना के साथ एक बार फिर इसी तरह का संयोग देखने को मिल रहा है. दोनों परियोजनाएं इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े इलाके में हैं. अतीक अहमद इसी क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक चुना गया था. अब इस क्षेत्र में मुक्त कराई गई जमीन पर गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की योजना आगे बढ़ाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: आईएमएफ की चेतावनी के बीच भारत-अरब साझेदारी: आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे खाड़ी देशों के लिए भारत बनेगा बड़ा मंच

556 परिवारों को मिलेंगी घर की चाबियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीपलगांव में बनाए गए 556 फ्लैटों के लाभार्थियों को भी घर की चाबियां सौंपेंगे. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव विनीत कुमार सिंह के मुताबिक, इन फ्लैटों के लिए दो हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था. अप्रैल 2025 में लॉटरी के जरिए लाभार्थियों का चयन किया गया था. पद्मलोक आवासीय योजना के भूमि पूजन के साथ ही मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने से जुड़ी योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा.

प्रयागराज में तीन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने देर रात विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय किया. हालांकि, अधिकारियों को मुख्यमंत्री का विस्तृत मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है. प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद तेलियरगंज चौराहे पर महाशय मसूरियादीन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. फिर प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री गवर्नमेंट प्रेस परिसर में भाजपा के एमएलसी चुनाव को लेकर आयोजित मतदाता सम्मेलन में शामिल होंगे. भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के अनुसार, यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे प्रस्तावित है.

भूमि पूजन के बाद आवास के लाभार्थियों से जुड़ेंगे मुख्यमंत्री

मतदाता सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री कसारी-मसारी में प्रस्तावित पद्मलोक आवासीय योजना का भूमि पूजन करेंगे. इसके बाद ऐरावत चौराहे के पास प्रधानमंत्री आवास योजना के 556 लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपने का कार्यक्रम है. प्रशासन के अनुसार, कसारी-मसारी या ऐरावत चौराहे के आसपास मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं. पूरे दौरे के कार्यक्रम में करीब साढ़े तीन से साढ़े चार घंटे लगने का अनुमान है. अधिकारियों को विस्तृत कार्यक्रम जारी होने के बाद तैयारियों को अंतिम रूप देना है.