CM Bhagwant Mann CBI Raid: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में मंगलवार शाम CBI ने छापा मारा। CBI Raid की यह कार्रवाई सिर्फ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रही। 

जांच एजेंसी की टीमें मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में भी पहुंचीं। कुल 8 जगहों पर जांच की गई। इस दौरान टीमों ने लैपटॉप और मोबाइल फोन समेत कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए हैं। मामला मुख्यमंत्री कार्यालय में ट्रांसफर-पोस्टिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ा है।

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

यह CBI Raid पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 5 अक्टूबर के आदेश के बाद हुई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय में ट्रांसफर-पोस्टिंग और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। मामले में मुख्यमंत्री (CM Bhagwant Mann)  के OSD राजबीर सिंह घुम्मन का नाम सामने आया था। ED ने उन्हें मुख्य आरोपी बताया था, लेकिन पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज नहीं की थी। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा और अदालत ने जांच को लेकर बड़ा आदेश दिया।

OSD समेत 6 नामजद पर केस

हाईकोर्ट ने 5 अक्टूबर को राजबीर सिंह घुम्मन के खिलाफ FIR दर्ज करने और मामले की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया था। इसके बाद CBI जांच शुरू की गई। CBI ने राजबीर घुम्मन समेत 6 नामजद लोगों और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद मंगलवार को जांच टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की। कार्रवाई के दौरान कुछ लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

ये खबर भी पढे़ं: Bhopal LPG Supply Case: पीएनजी से पहले एलपीजी बंद हुई तो चूल्हे कैसे जलेंगे? MP हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, सरकार बोली- अभी सप्लाई बंद नहीं

कई जिलों में पहुंची CBI की टीमें

CBI की टीमें चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में भी जांच कर रही हैं। यानी CBI Raid का दायरा मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े मामले में कई शहरों तक पहुंच गया है। जांच टीमों की ओर से अलग-अलग जगहों पर जरूरी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान की पड़ताल की जा रही है। अभी तक जांच में क्या-क्या मिला है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

ये खबर भी पढे़ं: CEC Gyanesh Kumar: रायपुर नहीं आएंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, जानें क्यों टला दौरा

सुप्रीम कोर्ट पहुंची भगवंत मान सरकार

इस मामले में पंजाब सरकार (CM Bhagwant Mann) ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सरकार ने मामले की अर्जेंट सुनवाई की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह मांग खारिज कर दी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक CBI जांच आगे बढ़ी और मंगलवार शाम मुख्यमंत्री (CM Bhagwant Mann) के कैंप ऑफिस समेत कई जगहों पर कार्रवाई हुई। फिलहाल मामले में जांच जारी है और CBI की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढे़ं: Rahul Gandhi Detained: राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया, खाली कराया आकाशवाणी भवन